September 16, 2026

अपनी कलम से उत्तराखंड के इतिहास को उकेरने वाले वरिष्ठ पत्रकार इतिहासकार लेखक शीशपाल गुसाईं को मिलेगा राज्य का प्रतिष्ठित “उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान

0
IMG-20260325-WA0019

अपनी कलम से उत्तराखंड के इतिहास को उकेरने वाले वरिष्ठ पत्रकार इतिहासकार लेखक शीशपाल गुसाईं को मिलेगा राज्य का प्रतिष्ठित “उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान

 

 

 

देहरादून। उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों को प्रदान किया जाने वाला राज्य का प्रतिष्ठित “उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान” वर्ष 2025 हेतु वरिष्ठ पत्रकार एवं इतिहासकार शीशपाल गुसाईं को प्रदान किया जाएगा।

 

यह सम्मान उन्हें उनकी चर्चित एवं महत्वपूर्ण कृति ‘मध्य हिमालय उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक महिलाएं’ के लिए दिया जा रहा है। यह पुस्तक मुगल काल से लेकर वर्तमान समय तक उत्तराखण्ड के पर्वतीय अंचलों की महिलाओं की ऐतिहासिक भूमिका, योगदान एवं संघर्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। साथ ही यह पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें:  Breaking news: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

 

गुसाईं की अब तक चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके 300 से अधिक शोधात्मक पत्रिकाओं में लेख तथा 1000 से अधिक लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्र अमर उजाला, देहरादून में ‘दून कथा’ शीर्षक से उनके 100 से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं, जो पाठकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

 

मूल रूप से जनपद उत्तरकाशी के थौलधार ब्लॉक के कंदीसौद गांव निवासी गुसाईं का यह सम्मान नए उदयीमान लेखकों के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। वर्तमान में वे टिहरी-उत्तरकाशी के इतिहास पर विगत लगभग 8 वर्षों से गहन शोध कार्य कर रहे हैं, जिसकी पुस्तक शीघ्र प्रकाशित होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी के जन्मदिन पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, बोले—आपके नेतृत्व में उत्तराखंड नई ऊंचाइयों को छुए

 

अलंकरण समारोह 30 मार्च, 2026 (सोमवार) को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री कार्यालय, न्यू कैन्ट रोड, देहरादून में आयोजित किया जाएगा, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

 

इस सम्मान के अंतर्गत ₹1,00,000/- (एक लाख रुपये) की धनराशि, सम्मान चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed