वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल, राजेश पोल खोल बहुगुणा ,लोक गायिका मीना राणा,लोक गायिका रेशमा शाह समेत 25 विभूतियों को मिला देवभूमि माटी गौरव सम्मान



वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नौटियाल, राजेश पोल खोल बहुगुणा ,लोक गायिका मीना राणा,लोक गायिका रेशमा शाह समेत 25 विभूतियों को मिला देवभूमि माटी गौरव सम्मान
देवभूमि माटी गौरव सम्मान समारोह में चमकी उत्तराखंड की प्रतिभाओं की अनूठी आभा
संस्कृति जागरण मंच, उत्तराखंड प्रांत की ओर से संस्कृति विभाग के सभागार में “देवभूमि माटी गौरव सम्मान समारोह-2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, कला, साहित्य, खेल, समाजसेवा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, पत्रकारिता, उद्यमिता और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल माननीय भगत सिंह कोश्यारी जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी जी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी जी ने सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उत्तराखंड की माटी, संस्कृति और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे लोगों का मनोबल बढ़ाते हैं। सम्मान मिलने से व्यक्ति की जिम्मेदारी भी बढ़ती है और वह समाज तथा अपनी संस्कृति के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होता है।
विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी जी ने भी देवभूमि माटी गौरव सम्मान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा संस्कृति और समाज के सम्मान में किया जा रहा यह प्रयास आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने उत्तराखंड की लोकभाषा, लोककला और लोकसंस्कृति को आगे बढ़ाने वाले प्रयासों की प्रशंसा की।
इन विभूतियों को मिला देवभूमि माटी गौरव सम्मान
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए—
– श्रीमती रामेश्वरी भट्ट — पौराणिक जागर गायन
– श्री नंदलाल भारती — लेखन
– राघवी बिष्ट — खेल
– डॉ. महेश कुड़ियाल — स्वास्थ्य सेवा
– श्रीमती मीना राणा — लोक गायन
– श्री डी.एस. पंवार — समाज सेवा
– श्रीमती रेखा धस्माना उनियाल — लोक गायन
– श्री मनीष सिंह रावत — भारतीय खेल जगत
– श्रीमती डॉ रेशमा शाह — लोक गायन
– श्री धर्मेश नौटियाल — धर्म एवं संस्कृति
– श्रीमती शशि रतूड़ी — महिला उद्यमिता
– श्री यूवी नेगी — छायांकन
– श्रीमती मिनी उनियाल — अभिनय
– श्री सौरभ मैठाणी — लोक गायन
– श्रीमती आरती रावत — ब्लॉगिंग
– डॉ. सोनी — पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्ष मित्र
– श्री सुभाष रतूड़ी — पारंपरिक भोजन एवं “मंडुवा किंग”
– श्री ललित गित्यार — संगीत
– श्री सतपाल — काव्य लेखन के क्षेत्र में
– श्री अज्जू तोमर — जौनसारी लोक गायन
– डॉ. ममता कुंवर — काव्य एवं साहित्य
– श्री अवधेश नौटियाल — पत्रकारिता
• श्री मोहन नेगी— समाजसेवा
• श्री पोल खोल बहुगुणा—डिजिटल मीडिया
सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली अनेक प्रतिभाओं को “देवभूमि माटी गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और लोककला की मनोहारी झलक भी देखने को मिली। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों एवं गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा सभागार देवभूमि की लोकधुनों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ज्योति प्रकाश पंत ने की, जबकि कार्यक्रम संयोजक श्री दीपक कैंतुरा रहे। सलाहकार मंडल में श्री कांता प्रसाद, श्री विजय पंत पंत दीदा व श्री भरत राणा जी , ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन योगंबर पोली एवं प्रवक्ता विजय पंत पंत दीदा ने प्रभावशाली ढंग से किया।
समारोह में उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी अनेक सम्मानित विभूतियों, कलाकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों, पत्रकारों और संस्कृति प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संस्कृति जागरण मंच, उत्तराखंड प्रांत की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों से आयोजित यह समारोह केवल सम्मान का मंच नहीं, बल्कि उत्तराखंड की माटी, बोली-भाषा, संस्कृति प्रतिभाओं को सम्मान देने तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सार्थक और प्रेरणादायी अभियान बनकर सामने आया।
