November 22, 2026

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

0
IMG-20261101-WA0054(1)

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

ऽ क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में शनिवार को खेल मैदान रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गुलजार रहे। क्रिकेट, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज ने क्रिकेट बालिका वर्ग और बास्केटबॉल बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किए। वहीं, वॉलीबॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर की टीमों ने जीत दर्ज की।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसबीआई बैंक, पथरी बाग शाखा के मैनेजर हिमांशु रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बालिका क्रिकेट फाइनल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल ऑफ नर्सिंग के सामने 50 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में नर्सिंग की टीम छह विकेट के नुकसान पर 35 रन ही बना सकी। इस तरह मैनेजमेंट ने 15 रनों से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। मैनेजमेंट की भावना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बास्केटबॉल के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने बेहद रोमांचक मुकाबले में स्कूल ऑफ नर्सिंग को 10-9 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बालक वर्ग में मैनेजमेंट की टीम ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को 16-15 से पराजित कर जीत दर्ज की।
वॉलीबॉल के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज को 15-14 और 15-3 से हराया। वहीं, बालक वर्ग में स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ केयर ने शानदार वापसी करते हुए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को 18-21, 21-18 और 15-7 से पराजित कर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर खेलोत्सव-2026 के चेयरपर्सन डॉ. पुनीत ओहरी एवं सचिव एसपी जोशी सहित विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 102 मरीजों की हुई निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed