June 7, 2026

दीपों से सजा विद्यालय प्रांगण ,महर गांव मल्ला में दीपावली समारोह*

0
IMG-20251020-WA0018.jpg

*दीपों से सजा विद्यालय प्रांगण*
*महर गांव मल्ला में दीपावली समारोह*

electronics

राजकीय प्राथमिक विद्यालय महर गांव मल्ला में दीपावली पर्व से पूर्व एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। विद्यालय परिसर को दीपों, फूलों और रंगोलियों से सजाया गया, जिससे चारों ओर एक आनंदमयी वातावरण बन गया।

इस अवसर पर बच्चों ने दीपावली से जुड़ी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नाट्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रावण वध,“राम का अयोध्या लौटना” विषय पर एक सुंदर नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, और लक्ष्मण के वनवास से अयोध्या लौटने की कहानी को जीवंत रूप में दर्शाया गया। बच्चों की भाव-भंगिमा, संवाद अदायगी और पारंपरिक वेशभूषा ने सभी का मन मोह लिया।

नाटक के अंत में“ बच्चों ने दीप जलाएं, पटाखे नहीं” के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण मुक्त दीपावली का संदेश दिया। इस नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह बताया कि दीपावली का असली आनंद तभी है जब हम इसे प्रकृति के साथ मिलकर मनाएं। साथ ही बच्चों ने सत्य, अहिंसा,प्रेम, बंधुत्व सामाजिक सद्भावना तथा राष्ट्र उन्नति का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:  पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान”

स्कूल के प्रधानाध्यापक महावीर धनियाल ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है।

अंत में, मिठाइयों का वितरण किया गया और सभी ने मिलकर दीप जलाए। यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का माध्यम रहा, बल्कि इससे शिक्षा और सामाजिक संदेश भी प्राप्त किए।

ये भी पढ़ें:  मुख्य सचिव द्वारा टिहरी झील क्षेत्र का भ्रमण एवं पर्यटन विकास परियोजना का निरीक्षण

दीपावली समारोह बच्चों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक जुड़ाव और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने वाला एक पहल है। महावीर धनियाल ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय महरगाँव मल्ला के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर जैसे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस,बाल मेला, वार्षिक उत्सव अनेक प्रतियोगिताएं, शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ।

ये भी पढ़ें:  पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड ने देशभर में लहराया परचम, चार प्रमुख श्रेणियों में प्राप्त किया प्रथम स्थान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed