October 6, 2026

भाभी को देवर से हुआ प्यार, दोनों 6 बच्चों को छोड़कर नेपाल फरार, रिश्ते हुए तार तार

0
IMG-20260523-WA0052

घनसाली में रिश्ते शर्मसार: 6 बच्चों को छोड़ देवर भाभी को लेकर नेपाल फरार, पुलिस तलाश में जुटी

 

घनसाली, टिहरी गढ़वाल: देवभूमि उत्तराखंड के घनसाली से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपनी भाभी और उसके दो बच्चों को लेकर फरार हो गया, जबकि अपने खुद के तीन छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी को बेसहारा छोड़ गया। इस घटना के बाद दो परिवार टूटने की कगार पर हैं।

 

क्या है पूरा मामला?

आरोपी युवक की पहचान हरीश रावत के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दुंग मंदार पट्टी के मंदार गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ गुमानीवाला, कैनाल रोड, ऋषिकेश में रह रहा था। आरोप है कि हरीश अपने ही गांव की महिला ममता रावत को लेकर फरार हो गया। ममता के पति विदेश में होटल लाइन में नौकरी करते हैं, और ममता फिलहाल चमियाला बाजार में रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों 5 मई से ही फरार हैं।

ये भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 24 फैसलों पर मुहर, उच्च शिक्षा से लेकर भूमि और स्वास्थ्य तक बड़े निर्णय

 

हैरानी की बात यह है कि ममता रिश्ते में हरीश के मौसेरे भाई की पत्नी यानी उसकी भाभी लगती है। ममता के भी तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो बच्चों को वह अपने साथ ले गई है। वहीं हरीश भी तीन बच्चों का पिता है, जो अब ऋषिकेश में अपनी मां के साथ हैं। हरीश की पत्नी के सामने अब बच्चों के भरण-पोषण और गृहस्थी चलाने का संकट खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 24 फैसलों पर मुहर, उच्च शिक्षा से लेकर भूमि और स्वास्थ्य तक बड़े निर्णय

 

10 मई को दर्ज हुई गुमशुदगी, नेपाल में मिली लोकेशन

परिजनों ने 10 मई 2026 को घनसाली कोतवाली में दोनों की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान हरीश और ममता की अंतिम लोकेशन नेपाल में ट्रैक की गई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है और नेपाल पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 24 फैसलों पर मुहर, उच्च शिक्षा से लेकर भूमि और स्वास्थ्य तक बड़े निर्णय

 

पुलिस की अपील

घनसाली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी हरीश रावत और ममता रावत के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत घनसाली कोतवाली में सूचना दें। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

फरार आरोपी:

नाम: हरीश

निवासी: मंदार गांव, दुंग मंदार पट्टी, घनसाली। हाल निवास: गुमानीवाला, कैनाल रोड, ऋषिकेश

 

महिला:

नाम: ममता

हाल निवास: चमियाला बाजार, घनसाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed