September 12, 2026

पुलिस ने खोला गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या का राज,2 आरोपी गिरफ्तार, 6 अभी फरार

0
IMG-20260223-WA0129

 

पुलिस ने खोला गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या का राज,2 आरोपी गिरफ्तार, 6 अभी फरार

रैबार पहाड़ का: सिल्वरसिटी मॉल में 13 फरवरी 2026 को हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखण्ड की संयुक्त टीम ने साजिश में शामिल दो अभियुक्तों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों ने कई माह पूर्व ही विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश रची थी।

घटना के दिन कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना डालनवाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सिल्वरसिटी मॉल में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, जिसकी पहचान अमन विहार रायपुर निवासी विक्रम शर्मा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, एसएसपी देहरादून व एसएसपी एसटीएफ भी मौके पर पहुंचे तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा 'कॉलेज के टशनबाज' का जोश

जांच में सामने आया कि मृतक विक्रम शर्मा झारखंड का कुख्यात अपराधी था और हत्या, हत्या के प्रयास व रंगदारी जैसे कई मामलों में संलिप्त रहा था। पुलिस को आशंका थी कि घटना में झारखंड के किसी गिरोह का हाथ हो सकता है। इसके बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विभिन्न टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के माध्यम से जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज में तीन बाइक सवार युवकों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद सहस्त्रधारा क्षेत्र में बाइक खड़ी कर दूसरी बाइक व स्कूटी से हरिद्वार की ओर भागने की जानकारी मिली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक सहस्त्रधारा रोड से बरामद की, जो झारखंड निवासी जितेन्द्र कुमार साहू के नाम पर पंजीकृत थी।

ये भी पढ़ें:  डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल को महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक की जिम्मेदारी

हरिद्वार में जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने स्कूटी व बाइक आकाश कुमार प्रसाद की आईडी पर किराये पर ली थी और उसका भुगतान राजकुमार की यूपीआई आईडी से किया गया था। इसके बाद आरोपी एक काले रंग की स्कॉर्पियो से फरार हो गए। वाहन की जांच में वह जमशेदपुर स्थित सारिका इंटरप्राइजेज के स्वामी यशराज के नाम पर पंजीकृत पाया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि जेल में हुए विवाद के चलते आरोपियों ने विक्रम शर्मा की हत्या की योजना बनाई थी। इसके लिए पहले जमशेदपुर व नोएडा में प्रयास किए गए, लेकिन मौका न मिलने पर देहरादून में वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई गई। घटना से करीब तीन माह पूर्व अंकित वर्मा ने उसी जिम को ज्वाइन किया था, जहां विक्रम शर्मा रोज जाता था और घटना के दिन भी उसी ने फोन कर विक्रम के जिम में होने की सूचना अपने साथियों को दी थी।
हत्या के बाद आरोपी हरिद्वार से किराये की स्कूटी व बाइक के जरिए फरार होकर पहले से खड़ी स्कॉर्पियो से नोएडा पहुंचे। घटना में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। मामले में वांछित छह आरोपियों पर एसएसपी देहरादून द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  Big breaking:UKSSSC भर्ती घोटाले की जांच में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व सीएम के पीएस के यहां छापेमारी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed