October 28, 2026

हमारी संस्कृति वरिष्ठजनों और महिलाओं से जीवित और संरक्षित- गीता धामी* –

0
IMG-20251124-WA0157.jpg

*हमारी संस्कृति वरिष्ठजनों और महिलाओं से जीवित और संरक्षित- गीता धामी*

electronics

*सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा बमनपुरी में वरिष्ठजनों, ग्रामीणों एवं कृष्ट आश्रम निवासियों से आत्मीय संवाद*

सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी  गीता धामी ने आज बमनपुरी पहुँचकर वरिष्ठजनों, ग्रामीणों एवं कृष्ट आश्रम में निवासरत रोगियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम के दौरान दर्जा राज्य मंत्री  श्याम नारायण पांडे ने फाउंडेशन ट्रस्टी  धामी का स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता और हैंड हाइजीन बेहद जरूरी

ग्राम प्रधान वैशाली राणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि महिला मंगल दल की सदस्य  राखी ने गाँव में कच्ची शराब बंद कराने, बाड़ सुरक्षा हेतु बंदा निर्माण तथा सड़क निर्माण के लिए धन्यवाद प्रकट किया।

धामी ने सबसे पहले बमनपुरी के वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों से भेंटकर उनके स्वास्थ्य, आजीविका, मूलभूत सुविधाओं तथा स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसके ग्रामीण ताने-बाने, बुजुर्गों के सम्मान और उनकी समुचित देखभाल में निहित होती है।

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण और धामी सरकार

उन्होंने कहा कि “हमारी संस्कृति वृद्धजनों और महिलाओं के सम्मान से ही संरक्षित रहती है,” तथा उपस्थित सभी लोगों से नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय प्रयास करने की अपील की।

इसके उपरांत  धामी ने कृष्ट आश्रम बमनपुरी का भ्रमण कर वहाँ रह रहे श्री देव राम (85), श्री शंकर लाल (70),  पार्वती देवी (61) सहित अन्य से भेंट की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति, देखभाल, दैनिक आवश्यकताओं तथा आश्रम की जरूरतों की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

आश्रम प्रबंधक  बेंसन चौहान से वार्ता करते हुए उन्होंने आश्रम की छत की मरम्मत करवाने तथा रोगियों की नियमित चिकित्सकीय जाँच हेतु वाहन उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर  धामी ने आश्रम के निवासियों को फल एवं आवश्यक सामग्री भी भेंट की।

इस दौरान दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, एपीडी विम्मी जोशी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *