October 7, 2026

विधवा महिलाओं को प्रताड़ित करने पर 2 बैंक केनफिन होम लि0 22 लाख व एचडीएफसी के प्रबन्धक 12.74 लााख की कटी आरसी। – Sainyadham Express

0
IMG-20250813-WA0053.jpg

विधवा महिलाओं को प्रताड़ित करने पर 2 बैंक केनफिन होम लि0 22 लाख व एचडीएफसी के प्रबन्धक 12.74 लााख की कटी आरसी। 

नन्हें नौनिहालों; असहाय, व्यथित विधवा मताओं संग धोखाधड़ी, मानसिक उत्पीड़न पर डीएम सख्त 

बैंक ऋण बीमा धोखाधड़ी करने वाले बैंको को कतई छोड़ नही रहा जिला प्रशासन आक्रमक प्रहार निरंतर जारी  

ऋण का बीमा कराने के बाद पति की आकस्मिक मृत्यु के उपरांत अमानवीय चेहरे उभर रहे दोषी बैंकों के 

डीएम ने फिर काटी 2 बैंक प्रबन्धकों की आरसी; कभी भी हो सकता है सील; नीलाम, ठप्प

मृत्यु के उपरान्त निर्बल आश्रितों की फजीहत करा रहे बैंको पर डीएम के फर्राटेदार एक्शन जारी; 

 

विधवा महिलाओं को प्रताड़ित करने पर 2 बैंक केनफिन होम लि0 22 लाख व एचडीएफसी के प्रबन्धक 12.74 लााख की कटी आरसी। 

 

02 नौनिहालों बच्चों की मॉ विधवा माला देवी व 1 नौनिहाल की मॉ विधवा उर्मिला को प्रताड़ित करने पर कैनफिन लि0 एवं एचडीएफसी बैंक जिला प्रशासन के रडार पर; डीएम ने काटी आरसी, कभी भी हो सकता है सील; नीलाम, ठप्प

electronics

 

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

डीएम से मुलाकात के ही दिन तय हो गई थी बैंक नियतिः

 

असहाय निर्बल के शोषण पर प्रचंड रूप में जिला प्रशासनः जनमानस को गुमराह-परेशान करने वालों पर सख्त फैसलों से नकेल

 

मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रेरित जिला प्रशासन के नित नए कड़े व बड़े फैसलों की ऋृंखला जारी

 

देहरादून दिनांक 13 जुलाई 2025, (सू.वि),ऋण के बीमा होने के उपरान्त भी आश्रितों की फजीहत कराने वाले बैंको पर जिलाधिकारी सविन बंसल कड़ा रूख अपनाए हुए हैं। जिलाधिकारी ने 2 बैंको की आरसी काट दी है। डीएम ने केनफिन होम लि0 20 लाख व एचडीएफसी के प्रबन्धक की 14.74 लाख की आरसी काट दी है। अब जिलाधिकारी के रडार पर जिला प्रशासन निरंतर अपने कड़े फैसलों से जहां जनमानस को उनका अधिकार दिला रहा है वहीं जनमानस को अनावश्यक परेशान करने वालों पर भी नकेल कस रहा है, जिससे ऐसा कृत्य करने वालों में प्रशासन का खौफ भी बढा है। बावजूद इसके नये प्रकरण भी सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

 

जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में व्यथित उर्मिला डीएम से मिली उन्होंने अपनी फरियाद लगाई की उनके पति महिलपाल सिंह द्वारा वर्ष 2022 में एचडीएफसी बैंक से ऋण लिया था जिसका बैंक द्वारा बीमा भी कराया तथा प्रीमियम की किस्त भी जमा की गई पति महिपाल सिंह की मृत्यु होने के बाद बैंक वसूली के लिए परेशान कर रहे हैं, बैंक इंश्योरेंश कम्पनी से क्लेम करने के बजाय उनको परेशान क रहा है। जिस पर डीएम ने एचडीएफसी बैंक के प्रबन्धक जीवनगढ की 12.74 लाख की आरसी काट दी है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

दो बेटो की मॉ व्यथित विधवा माला देवी ने डीएम ने फरियाद लगाई की उनके पति स्व उदय शंकर द्वारा कैनफिन लि0 से रू0 20 लाख का ऋण मकान क्रय करने के लिए लिया गया था जिसका बीमा भी कराय गया है रू0 12.22 लाख किस्त भी जमा कराई गई हैं किन्तु पति की मृत्यु 20 जनवरी 2025 को हो गई थी, पति की मृत्यु के उपरान्त इश्योंरेश कम्पनी व बैंक के पास मकान के दस्तावेज हैं कम्पनी द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है उनको परेशान किया जा रहा है उनके 2 नौनिहालों की पढाई भी बाधित हो रही है बैंक और इंश्योरेंश कम्पनी परेशान कर रही हैं जिस पर जिलाधिकारी ने केनफिन होम लि0 जीएमएस रोड के प्रबन्धक की रू0 22 लाख की आरसी काट दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed