October 8, 2026

सांसद त्रिवेन्द्र ने संसद में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग

0
IMG-20260318-WA0010

 

 

सांसद त्रिवेन्द्र ने संसद में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग

 

देहरादून / नई दिल्ली। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में क्षेत्र से जुड़े जनहित के अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को उठाते हुए केंद्रीय रेलमंत्री  अश्विनी वैष्णव का ध्यान आकर्षित किया।

 

उन्होंने हरिद्वार, लक्सर, रुड़की एवं देहरादून क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात दबाव तथा आगामी कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए कई अहम मांगें रखीं।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

 

सांसद  रावत ने लक्सर–रुड़की एवं रुड़की–सहारनपुर रेल खंड पर स्थित छोटे स्टेशनों के समीप रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि जाम की समस्या से राहत मिले और आवागमन सुचारु हो सके।

 

इसके साथ ही उन्होंने हरिद्वार–देहरादून रेल लाइन पर रायवाला (सैनिक छावनी) क्षेत्र में RUB निर्माण को सामरिक एवं नागरिक दृष्टि से अत्यंत आवश्यक बताया। देहरादून में विधानसभा भवन से डिफेंस कॉलोनी के बीच बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए भी RUB निर्माण की मांग रखी, जिससे स्थानीय जनता को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

 

सांसद ने देहरादून स्थित हर्रावाला रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण की वर्तमान स्थिति पर स्पष्ट जानकारी भी मांगी। इसके अतिरिक्त, हरिद्वार–लक्सर–सहारनपुर रेल खंड पर सटल/पैसेंजर ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया, जिससे दैनिक यात्रियों को सुलभ, किफायती एवं बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर:धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

 

उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों का उद्देश्य जनजीवन को सुगम बनाना, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करना तथा कुंभ 2027 जैसे वैश्विक आयोजन के लिए क्षेत्र को सुदृढ़ करना है।

 

सांसद  रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि रेल मंत्रालय इन जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करेगा, जिससे क्षेत्रवासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं को व्यापक लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed