April 5, 2026

चमोली में बड़ा सुरंग हादसा:आपस में टकराई दो लोको ट्रैन 70 घायल , सीएम धामी ने डीएम से ली घटना की जानकारी

0
IMG-20251231-WA0004(2)

चमोली सुरंग हादसा: विष्णुगाड़ परियोजना में 109 लोगों में से 70 का उपचार, 4 की हालत गंभीर

चमोली जनपद के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, घटना के समय 109 श्रमिक सुरंग के भीतर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली और सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली  गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे तथा वहां भर्ती घायलों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया लघु फिल्म मैदान के पोस्ट प्रोमो किया लांच,दो दोस्तों की संघर्ष की कहानी पर आधारित है फिल्म

जिलाधिकारी चमोली  गौरव कुमार ने जानकारी दी कि 70 श्रमिकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जिसमें से 66 का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है 04 श्रमिकों को जिला चिकित्सालय में एडमिट किया गया है। पीपलकोटी विवेकानंद चिकित्सालय में 18 श्रमिकों का प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है। 21 श्रमिकों को को कोई चोट नहीं लगी है, वे घटना स्थल से ही घर चले गए थे।

ये भी पढ़ें:  राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की झूठी खबर की पोल पट्टी खुली

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed