October 6, 2026

Big breaking:UKSSSC भर्ती घोटाले की जांच में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व सीएम के पीएस के यहां छापेमारी

0
IMG-20260911-WA0115

UKSSSC भर्ती घोटाले की जांच में ED का बड़ा एक्शन, चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर छापा

करीब 32 लाख रुपये नकद, 200.5 ग्राम सोने के सिक्के-चेन और 12 लग्जरी घड़ियां बरामद होने का दावा
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की वर्ष 2016 की VPDO परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के देहरादून सब-जोनल कार्यालय की टीम ने 10 सितंबर को देहरादून में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD और PA रहे चंदन सिंह जीना के आवास से करीब 32 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी, लगभग 200.5 ग्राम सोने के सिक्के और चेन तथा 12 लग्जरी घड़ियां बरामद होने की बात सामने आई है।
ED के मुताबिक यह कार्रवाई UKSSSC की वर्ष 2016 की VPDO परीक्षा में कथित बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई है। इस मामले में देहरादून के थाना विजिलेंस में दर्ज FIR तथा उससे संबंधित अन्य FIR को आधार बनाया गया है।
जांच के दायरे में तत्कालीन UKSSSC अध्यक्ष-सचिव, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक, OMR शीट की प्रोसेसिंग से जुड़ी निजी कंप्यूटर एजेंसी के संचालक तथा कथित बिचौलियों से जुड़े ठिकाने भी शामिल बताए गए हैं। ED ने जांच के दौरान वर्ष 2014 से 2017 के बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के OSD एवं PA रहे चंदन सिंह जीना के आवास पर भी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान मिली नकदी, सोना और महंगी घड़ियों को लेकर ED की जांच अब आगे बढ़ेगी। एजेंसी इन संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन के स्रोत की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के बाद UKSSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े वित्तीय नेटवर्क की जांच और तेज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 24 फैसलों पर मुहर, उच्च शिक्षा से लेकर भूमि और स्वास्थ्य तक बड़े निर्णय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed