October 24, 2026

घनसाली में: मानवता हुई शर्मसार मां, भाई और भाभी ने मिलकर किया युवक पर जानलेवा हमला

0
New-Project-2025-12-24T135437.256

 

घनसाली में: मानवता हुई शर्मसार मां, भाई और भाभी ने मिलकर किया युवक पर जानलेवा हमला

 

Uttarakhand: एक युवक ने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उस के ही परिवार ने पहले मिलकर जानलेवा मारपीट कि फिर पीड़ित के दोनों हाथ कटवा दिए गए घटना के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हैं

 

एक ओर जहां मां, भाई और भाभी के रिश्तों को समाज में सबसे पवित्र माना जाता है, वहीं दूसरी ओर टिहरी जनपद से सामने आई यह घटना इन रिश्तों को शर्मसार करने वाली है। बालगंगा तहसील की बासर पट्टी स्थित लस्यालगांव में एक भाई ने अपनी मां और पत्नी के साथ मिलकर अपने ही छोटे भाई की हत्या का प्रयास किया, जिसमें पीड़ित युवक को अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े।

ये भी पढ़ें:  विश्व ट्रॉमा दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने साझा कीं महत्वपूर्ण जानकारियां

 

जानकारी के अनुसार लस्यालगांव निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र स्व. गजे सिंह का अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद अंग्रेज सिंह की मां जेठी देवी और भाभी ने मुंबई के एक होटल में काम कर रहे बड़े बेटे व अंग्रेज सिंह के बड़े भाई पूरब सिंह को गांव बुलाया। शुक्रवार देर रात पूरब सिंह के गांव पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर अंग्रेज सिंह पर चाकू व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

 

पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान उसके दोनों हाथों पर लगातार वार किए गए, जिससे उसके हाथों की हड्डियां बाहर निकल आईं। इतना ही नहीं, उसके गले पर भी धारदार चाकू से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल अंग्रेज सिंह शनिवार सुबह से दोपहर तक गांव में असहनीय दर्द से तड़पता रहा। बाद में उसी का भाई पूरब सिंह 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गया।

बेलेश्वर अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अंग्रेज सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने स्थिति को अत्यंत नाजुक बताते हुए आनन-फानन में उसके दोनों हाथ काट दिए। अगले दिन उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:  अब गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी भी समझेगा AI

घटना के बाद सोमवार को अंग्रेज सिंह किसी तरह गांव पहुंचा और मंगलवार को चमियाला पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। वहां से उसे तहसील घनसाली भेजा गया और तत्पश्चात एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना घनसाली पहुंचाया गया। थाना घनसाली में अंग्रेज सिंह की तहरीर के आधार पर उसके भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *