November 18, 2026

राजधानी की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं अवैध खनन के डंपर,17 वर्षीय शिवांश को कूचला मौके पर मौत लोगों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

0
IMG-20260302-WA0001-780x470

राजधानी की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं अवैध खनन के डंपर,17 वर्षीय शिवांश को कूचला मौके पर मौतलोगों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Dehradun: रायपुर के मालदेवता क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। शेरकी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने 17 वर्षीय छात्र शिवांशु को रौंद दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने हंगामा काटते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे घंटों अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान लोगों ने पुलिस-प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक को हिरासत में ले लिया।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 8:45 बजे शिवांशु घर के पास पैदल जा रहा था कि अचानक तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिससे स्वजनों का रोष और बढ़ गया।

ये भी पढ़ें:  फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और हंगामा काटते हुए नारेबाजी करने लगे। लोगों का आरोप है कि अवैध खनन से जुड़े डंपर इलाके में बेलगाम रफ्तार से दौड़ते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती।

ये भी पढ़ें:  चकराता विधायक प्रीतम सिंह व कांग्रेस के शिष्टमण्डल ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

स्थानीय लोगों का कहना है कि मालदेवता और आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक भारी वाहनों की आवाजाही आम बात है और कई बार शिकायतों के बावजूद सुरक्षा के नाम पर केवल खानापूर्ति ही की जाती है। इससे पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, पर स्थितियों में कोई सुधार नहीं आया।

सूचना पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। अधिकारियों ने कार्रवाई के आश्वासन के बाद देर रात जाम खुलवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से डंपर चालक को हिरासत में लेकर वाहन सीज कर दिया। सीओ रायपुर रीना राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  दुखद खबर:गूलर बस हादसे ने दहलाया उत्तराखंड, आठ यात्रियों की मौत, 26 घायल; कई राज्यों के लोग थे सवार, पीएम, सीएम ने जताया दुख

लगातार उठ रहे सवाल, कब मिलेंगे ठोस जवाब

यह हादसा एक बार फिर प्रशासन पर सवाल खड़ा करता है कि रिहायशी और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती? स्थानीय लोग अब ठोस और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed