October 27, 2026

कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक शुरुआत

0
IMG-20260525-WA0037

कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक शुरुआत

6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेन्टर का शिलान्यास

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 6.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेन्टर का शिलान्यास उत्तराखण्ड की पत्रकारिता के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती देने वाला आधुनिक मंच होगा।

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण और धामी सरकार

इस मीडिया सेन्टर में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, डिजिटल स्टूडियो, हाई-स्पीड इंटरनेट, समृद्ध लाइब्रेरी, कैंटीन और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों को अब कई कार्यों के लिए देहरादून पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण और धामी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाओं का भी उल्लेख किया। पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है, ताकि आकस्मिक निधन या गंभीर बीमारी की स्थिति में पत्रकार परिवारों को तत्काल सहायता मिल सके। अधिस्वीकृत पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा लागू की गई है। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन भी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण और धामी सरकार

निश्चित रूप से यह मीडिया सेन्टर हल्द्वानी को कुमाऊँ का प्रमुख मीडिया हब बनाने के साथ उत्तराखण्ड में आधुनिक, पारदर्शी और सशक्त पत्रकारिता को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *