October 28, 2026

गौरव का स्वर्णिम अध्यायः उत्तराखंड की रजत जयंती पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत।

0
IMG-20251028-WA0032-scaled.jpg

गौरव का स्वर्णिम अध्यायः उत्तराखंड की रजत जयंती पर  राष्ट्रपति और  प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत।

रजत जयंती पर दिखेगी राज्य के स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार, नए संकल्पों की दिशा

देवभूमि में रजत जयंती उत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने की अहम बैठक, व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के दिए निर्देश।

देहरादून 28 अक्टूबर,2025 (सू.वि),

electronics

देवभूमि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस गौरवपूर्ण ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी देहरादून में आयोजित रजत जयंती समारोह में  राष्ट्रपति एवं  प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।  राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी मजिस्ट्रेट के साथ अहम बैठक की और प्रस्तावित कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

 

ये भी पढ़ें:  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति भवन में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट के अनुसार राज्य के स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार और आधुनिक विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाए। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यक्रम के प्रत्येक जोन को सेक्टर में विभाजित करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों का माइक्रो लेवल पर दायित्व निर्धारित किया जाए। सभी सेक्टर के लिए प्रभारी अधिकारी नामित करते हुए तत्काल ड्यूटी आदेश जारी करें। सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर पुलिस प्रभारी अधिकारी भी नामित किए जाए। स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एंबुलेंस के साथ चिकित्सक टीम की तैनाती रखें।

 

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण और धामी सरकार

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर मुख्य पंडाल, स्टेज, वीआईपी, वीवीआईपी एवं आम जनता के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, जलपान, पेयजल, वीआईपी पार्किंग, पब्लिक पार्किंग, प्रवेश एवं बाहर निकलने की समुचित व्यवस्थाएं की जाए। कार्यक्रम स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए 24 घंटे राजस्व उप निरीक्षकों की टीम तैनाती की जाए। ताकि तैयारियों में किसी प्रकार का विलंब न हो। लोनिवि इंजीनियर्स के माध्यम से कार्यक्रम स्थलों का डिजाइन एवं लेआउट तैयार कराया जाए और इसका सेफ्टी सर्टिफिकेट भी लिया जाए।

ये भी पढ़ें:  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

 

जिलाधिकारी ने कहा कि रजत जयंती कार्यक्रम में जनपद के बाहर से भी लोग प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने प्रत्येक जिले से समन्वय स्थापित करते हुए बाहर से आने वाले नागरिकों की भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम सदर हरिगिरी, एसडीएम कुमकुम जोशी आदि मौजूद थे।

 

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *