November 19, 2026

उत्तराखंड में सबसे ज्यादा विधायक निधि खर्च करने वाले विधायक बने फुरकान अहमद ,रवि बहादुर दूसरे स्थान पर , जानिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कितनी खर्च की विधायक निधि : देखें पूरी लिस्ट

0
IMG-20260501-WA0298

उत्तराखंड में सबसे ज्यादा विधायक निधि खर्च करने वाले विधायक बने फुरकान अहमद ,रवि बहादुर दूसरे स्थान पर , जानिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कितनी खर्च की विधायक निधि : देखें पूरी लिस्ट

 

मुख्यमंत्री की 47 प्रतिशत विधायक निधि ही खर्च
वर्ष 2022-23 से दिसम्बर 25 उत्तराखंड के विधायकों की 69 प्रतिशत विधायक निधि खर्च

ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी सूचना से खुलासा
काशीपुर। वर्तमान विधायकों का कार्यकाल पूर्ण होने में लगभग एक वर्ष शेष है। लेकिन उन्हें प्राप्त हुई विधायक निधि में से 69 प्रतिशत विधायक निधि ही खर्च हुई हैं। मुुख्यमंत्री की तो प्रदेश के औसत से कम 47 प्रतिशत ही विधायक निधि दिसम्बर 2025 तक खर्च हुई है।


काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से विधायक निधि खर्च सम्बन्धी विवरणों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में उपायुक्त (प्रशासन) हेमन्ती गुंजियाल ने अपने पत्रांक 24553 के साथ वर्तमान विधायक निधि विवरण की फोटो प्रति उपलब्ध करायी है।

ये भी पढ़ें:  Big breaking:PRD जवानों पर लाठीचार्ज के बाद सरकार हरकत में, 19 नवंबर को सचिवालय में होगी अहम बैठक; 365 दिन रोजगार और महंगाई भत्ते की मांग पर होगा मंथन

नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार वर्ष 2022-23 से 2025-26 में माह दिसम्बर 2025 तक 1,31400 लाख की विधायक निधि उपलब्ध हुई लेकिन इसमें से केवल 69 प्रतिशत 91124.29 लाख की विधायक निधि ही खर्च हुई है जबकि 31 प्रतिशत 40261.71 लाख की विधायक निधि खर्च होने को शेष हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो चम्पावत विधानसभा से विधायक है की 47 प्रतिशत विधायक निधि खर्च हुई है जबकि अन्य मंत्रियों में चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महराज की 63 प्रतिशत, मंसूरी विधायक गणेश जोशी की 79 प्रतिशत, श्रीनगर विधायक धन सिंह रावत की 42 प्रतिशत, नरेन्द्र नगर विधायक सुबोध उनियाल की 54 प्रतिशत, सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य की 62 प्रतिशत तथा सितारगंज विधायक सौरभ बहुगणा की 89 प्रतिशत विधायक निधि खर्च हुई है।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में निःशुल्क लिवर स्क्रीनिंग जांच शिविर का आयोजन 21 नवंबर को

मार्च 2026 में नये मंत्री बने विधायकों में राजपुर रोड विधायक खजानदास की 82 प्रतिशत, रूद्र्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी की 55 प्रतिशत, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक की 64 प्रतिशत, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा की 88 प्रतिशत तथा भीमताल विधायक रामसिंह कैडा की 69 प्रतिशत विधायक निधि दिसंबर 2025 तक खर्च हो सकी है।

उत्तराखंड में सर्वाधिक विधायक निधि खर्च करने वाले विधायकों में प्रथम स्थान पर 92 प्रतिशत खर्च करने वाले फुरकान अहमद व रवि बहादुर, दूसरे स्थान पर 89 प्रतिशत खर्च करने वाले सरवत करीम, सौरभ बहुगुणा तथा गोपाल सिंह, तीसरे स्थान पर 88 प्रतिशत खर्च वाले प्रदीप बत्रा, राजकुमार पौरी, चैथे स्थान पर 85 प्रतिशत खर्च वाले उमेश शर्मा, ममता राकेश, सुमित ह्रदयेश, अरविन्द पाण्डे, पांचवें स्थान पर 83 प्रतिशत खर्च वाली ऋतु खण्डूरी हैं।

उत्तराखंड के सबसे कम विधायक निधि खर्च होने वाले विधायकों में सबसे कम 30 प्रतिशत खर्च वाले किशोर उपाध्याय दूसरे स्थान पर 41 प्रतिशत खर्च वाले प्रमोद अग्रवाल, तीसरे स्थान पर 42 प्रतिशत खर्च वाले डाॅ0 धन सिंह रावत, चैथे स्थान पर 47 प्रतिशत खर्च वाले पुष्कर सिंह धामी, खुशाल सिंह, यशपाल आर्य, रेणु बिष्ट, पांचवे स्थान पर 49 प्रतिशत खर्च वाले सुरेश गणिया है।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील

प्रदेश के औसत 69 प्रतिशत से कम विधायक निधि खर्च वाले अन्य विधायकों में राजेन्द्र सिंह (51) प्रीतम सिंह (52) सुबोध उनियाल (54) शक्तिलाल (54) भरत सिंह (55) शैलारानी (56) दुर्गेश लाल (59) प्रमोद नौटियाल (60) रेखा आर्य (62) संजय डोमाल (62) सतपाल महाराज (63) विनोद चमोली (63) सुरेश चैहान (63) मयूख महर (64) अनिल सिंह (64) मदन कौशिक (64) शहजाद (65) हरीश धामी (67) त्रिलोक सिंह चीमा (67) भोपाल राम (67) तथा सरिता कपूर (68) शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed