October 29, 2026

पूर्व सीएम हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र ने की केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव से भेंट, प्रतिनिधिमंडल के साथ बापू ग्राम के लोगों की समस्या का समाधान का किया अनुरोध

0
IMG-20260203-WA0142

पूर्व सीएम हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समझा बापू ग्राम के लोगों का दर्द

देहरादून। आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर ऋषिकेश से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ ऋषिकेश बापू ग्राम से संबंधित भूमि एवं स्थानीय जनता से जुड़े महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषयों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें:  2047तक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बापू ग्राम क्षेत्र की समस्याएँ वहाँ निवासरत नागरिकों के अधिकार, आजीविका और भविष्य से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हैं। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि स्थानीय जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस विषय का व्यावहारिक, न्यायसंगत एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

ये भी पढ़ें:  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जी ने विषय की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को भली-भांति समझते हुए इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से विचाराधीन लेने तथा यथासंभव सहयोग एवं समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधिगण—
रमेश जुगलान (संयोजक, बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति),
संदीप गुप्ता (पूर्व राज्यमंत्री),
रविंद्र राणा (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा ऋषिकेश),
ज्योति सिंह सजवान (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा परवादून),
राजेंद्र बिष्ट (पार्षद, नगर निगम ऋषिकेश),
रामकुमार कश्यप (समाजसेवी एवं व्यापारी नेता),
बिजेंद्र रमोला (पार्षद, नगर निगम ऋषिकेश) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *