August 23, 2026

दुखद खबर:पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर

0
IMG-20260726-WA0008

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर

 

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और तीन बार विधायक रहे हीरा सिंह बिष्ट का देर रात निधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें ईसी रोड स्थित सिटी हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
हीरा सिंह बिष्ट उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति का एक सम्मानित चेहरा रहे। एन.डी. तिवारी सरकार में उन्होंने परिवहन, श्रम और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाला। वे लंबे समय तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे और उत्तराखंड इंटक (INTUC) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।
उनके निधन की खबर से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हीरा सिंह बिष्ट का सार्वजनिक जीवन और राज्य के विकास में योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
हीरा सिंह बिष्ट के निधन को उत्तराखंड की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed