September 28, 2026

देश के इतिहास में पहलीबार: आखिर ऐसा क्या हुआ की उत्तराखंड के विपक्षी विधायकों को सदन के अंदर गुजारनी पड़ रही रात :देखें वीडियो – Sainyadham Express

0
FB_IMG_1755625250934.jpg

देश के इतिहास में पहलीबार: आखिर ऐसा क्या हुआ की विपक्षी विधायकों को सदन के अंदर गुजारनी पड़ रही रात :देखें वीडियो

electronics

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी कांग्रेस विधायकों का सरकार के खिलाफ विरोध अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। विरोध को नया रूप देते हुए कांग्रेस विधायक आज सुबह गैरसैंण स्थित विधानसभा परिसर में बिस्तर लेकर पहुंच गए और ऐलान किया कि वे अब रात्रि विश्राम सदन में ही करेंगे

 

विपक्ष का यह कदम सरकार की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर कथित उदासीनता के खिलाफ उठाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक जनता की समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं देती, उनका विरोध इसी तरह जारी रहेगा

 

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इस प्रकार के प्रदर्शन को “संसदीय गरिमा के खिलाफ” बताया और इस पर गंभीर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदन लोकतांत्रिक चर्चा का मंच है, न कि विरोध प्रदर्शन का स्थान।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस मुद्दे पर सक्रिय नजर आए। उन्होंने कांग्रेस विधायकों से फोन पर बात कर विरोध खत्म करने की अपील की, लेकिन विपक्ष अपने रुख पर अडिग दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

विपक्ष का आरोप

कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि सरकार गैरसैंण सत्र को केवल औपचारिकता बना रही है, और जमीनी मुद्दों पर कोई ठोस चर्चा नहीं हो रही। विधायकों ने साफ किया कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाती, वे सदन से बाहर नहीं जाएंगे।

सरकार की प्रतिक्रिया

वहीं, सरकार का कहना है कि विपक्ष केवल राजनीतिक स्टंट कर रहा है और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहा है। संसदीय कार्यमंत्री ने कांग्रेस से अपील की है कि वे गंभीर चर्चा में हिस्सा लें और सदन की गरिमा बनाए रखें।

ये भी पढ़ें:  दो माह पूर्व 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, अब तक नहीं निकाला

अब आगे क्या?

इस अनोखे विरोध ने सत्र की कार्यवाही को प्रभावित किया है और राजनीतिक पारे को चढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि सरकार और विपक्ष के बीच कोई समाधान निकलता है या यह गतिरोध और गहराता है।

राजनीतिक गर्मी के बीच गैरसैंण का यह सत्र अब केवल विधायी कामकाज तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि विरोध और रणनीतियों का केंद्र बन गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *