August 28, 2026

सूचना विभाग में हर शनिवार होगा ‘नो व्हीकल डे’

0
e793ab012cc49fadf7816181f2512b4c

सूचना विभाग में हर शनिवार होगा ‘नो व्हीकल डे’

देहरादून: ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सूचना विभाग में अब हर शनिवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जाएगा। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह महत्वपूर्ण पहल शुरू करने के निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड के Gen-Z) बना रहे हैं गढ़वाली फिल्म एकुली पराण,आज हुआ टाइटल पोस्टर रिलीज

महानिदेशक तिवारी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे प्रत्येक शनिवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन, साइकिल या पैदल चलने जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएं। उन्होंने कहा, “छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह पहल ऊर्जा संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान को मजबूती प्रदान करेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *