August 9, 2026

ऑरेंज अलर्ट के बीच डीएम का बड़ा फैसला, कल देहरादून में स्कूल बंद

0
IMG-20260805-WA0197

ऑरेंज अलर्ट के बीच डीएम का बड़ा फैसला, कल देहरादून में स्कूल बंद

देहरादून। लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटे के लिए मौसमविभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा एहतियाती फैसला लिया है। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आशीष चौहान ने जनपद देहरादून के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन

जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून, राष्ट्रीय आपदा अलर्ट पोर्टल तथा उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी ताज़ा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज वर्षा की संभावना है। संभावित आपदा और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र 6 अगस्त को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यह आदेश 5 अगस्त 2026 को प्रातः 10:15 बजे जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *