September 28, 2026

असहाय माता की बेटी शिवानी की शिक्षा में सहयोग के लिए आगे आया जिला प्रशासन – Sainyadham Express

0
RAIBAR PAHAD KA

देहरादून के जिलाधिकारी संविन बंसल बन रहे जरूरतमंदों के लिए सहारा

electronics

असहाय माता की बेटी शिवानी की शिक्षा में सहयोग के लिए आगे आया जिला प्रशासन

नए रूप में देहरादून जिला प्रशासन, संवेदना; मदद; न्याय; एक्शन; प्रवर्तन

डीएम अनुरोध; एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने पिछले सेशन की 50% फीस माफ; आगे की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा से

मुख्यमंत्री की प्रेरणा से व्यथित असहायों के आंसू पोछते डीएम सविन; ऋण माफी से लेकर शिक्षा, न्याय, उपचार तक

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

 

देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून जरुरतमंद लोगों के हित में तत्काल सेवा व सुरक्षा देकर उनकी मदद कर एक मिसाल पेश कर रहा है। जहां डीएम के यहां आम जनमानस, व्यथित, बुजुर्ग, दिव्यांग,असहायों, की सुनवाई हो रही है वही एक के बाद एक कड़े निर्णय उनके पक्ष में हो रहे हैं।

दुखियारी एकल मां रजनी ने डीएम सविन बंसल से गुहार लगाई की वह किराए के मकान पर रहती हैं तथा प्राइवेट नौकरी करती है। उनके दो बच्चे हैं । दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने फरियाद लगाई कि बिटिया की पढ़ाई का खर्च वहन नहीं कर पा रहे हैं उनकी बिटिया शिवानी 12वीं कक्षा में है। उन्होंने बेटी की पढ़ाई नंदा सुनंदा से करने की डीएम से गुहार लगाई। जिस पर डीएम ने श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन से 2024-25 की फीस में रियायत देने का अनुरोध किया।

ये भी पढ़ें:  दो माह पूर्व 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, अब तक नहीं निकाला

जिलाधिकारी के अनुरोध पर एसजीआरआर एजुकेशन मिशन द्वारा शिवानी की पिछले सेशन की 50% फीस माफ कर दी। वहीं अब जिला प्रशासन द्वारा शिवानी की आगे की पढ़ाई खर्चा प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा से उठाया जाएगा, जिसके लिए डीएम ने समिति को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  दो माह पूर्व 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, अब तक नहीं निकाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *