November 2, 2026

जनता के द्वार पहुंच रही धामी सरकार, चम्पावत के बाद अब हरिद्वार में होगी कैबिनेट बैठक

0
IMG-20260811-WA0018

जनता के द्वार पहुंच रही धामी सरकार, चम्पावत के बाद अब हरिद्वार में होगी कैबिनेट बैठक

गंगा पूजन के उपरांत धर्मनगरी हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार शासन-प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाने की दिशा में एक नई पहल को आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में आज धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा पूजन कार्यक्रम के उपरांत राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठकों को केवल राजधानी देहरादून तक सीमित न रखकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित करने की पहल की है। कुछ दिन पूर्व सीमांत जनपद चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी और अब धर्मनगरी हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक होने जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी की इस पहल को सरकार की कार्यप्रणाली में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य शासन को जनपदों के और निकट लाना, स्थानीय आवश्यकताओं एवं विकास की प्राथमिकताओं को समझना तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी निर्णय लेना है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग*

प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में कैबिनेट बैठकों का आयोजन इस बात का संदेश भी है कि सरकार के लिए उत्तराखण्ड का प्रत्येक क्षेत्र समान रूप से महत्वपूर्ण है। सीमांत क्षेत्रों से लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरों तक सरकार की सक्रिय उपस्थिति सुशासन और संतुलित क्षेत्रीय विकास के संकल्प को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि सरकार की योजनाओं और निर्णयों का वास्तविक लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। जनपदों में कैबिनेट बैठकों का आयोजन इसी सोच को आगे बढ़ाने वाला कदम है।

ये भी पढ़ें:  ओला-उबर को उत्तराखंड का जवाब बना ‘पवन’ ऐप, पहाड़ हो या मैदान अब मोबाइल से बुक करें टैक्सी

चम्पावत के बाद हरिद्वार में कैबिनेट बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री धामी ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब सरकार केवल राजधानी से नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर विकास की दिशा तय करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह पहल सरकार और जनता के बीच विश्वास, संवाद तथा सहभागिता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed