November 18, 2026

देहरादून: डिजिटल पत्रकार एसोसिएशन की अहम बैठक, DG सूचना बंशीधर तिवारी से डिजिटल पॉलिसी लागू करने की मांग

0
IMG-20260509-WA0114

देहरादून: डिजिटल पत्रकारों की अहम बैठक, DG सूचना से डिजिटल पॉलिसी लागू करने की मांग

*देहरादून।* डिजिटल स्वतंत्र पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आज उत्तरांचल प्रेस क्लब के समीप उज्वल रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर से आए डिजिटल पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

*बैठक का मुख्य मुद्दा*

डिजिटल मीडिया के लिए सरकार की नीति न बनना रहा। पत्रकारों ने कहा कि आज के दौर में सबसे पहले खबर सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचती है। डिजिटल पत्रकार अक्सर जोखिम उठाकर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग करते हैं, लेकिन डिजिटल पॉलिसी ना होने के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही पोर्टल से जुड़े पत्रकारों ने कहा कि पोर्टलों के टैंडर डाले हुए एक साल का समय बित गया लेकिन पता नहीं चल पा रहा कि विभाग में इतना समय क्यों लग रहा है इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8 से 10 बीघा जमीन पर की गई अनाधिकृत प्लॉटिंग सील

*पत्रकारों का क्या कहना है

प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और न्यूज पोर्टल के लिए नियमावली मौजूद है, लेकिन सबसे ज्यादा दर्शक संख्या होने के बावजूद डिजिटल मीडिया के लिए कोई पॉलिसी नहीं है ।

*बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

ये भी पढ़ें:  दुखद खबर:गूलर बस हादसे ने दहलाया उत्तराखंड, आठ यात्रियों की मौत, 26 घायल; कई राज्यों के लोग थे सवार, पीएम, सीएम ने जताया दुख

कि इस मामले को लेकर जल्द ही सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से मुलाकात की जाएगी और डिजिटल पॉलिसी शीघ्र लागू करने की मांग की जाएगी।

संगठन विस्तार पर हुई चर्चा पूरे प्रदेश के पत्रकारों को जोड़ा जाएगा

संगठन के अध्यक्ष राजेश पोल खोल बहुगुणा ने बताया कि जल्द ही सभी जिलों में जिला सूचना अधिकारी, एसपी और जिलाधिकारी को संगठन के सदस्यों की सूची भेजी जाएगी। विकास नगर की जिम्मेदारी युवराज राठौर और ऋषिकेश की जिम्मेदारी अंकित गैरोला को सौंपी गई है।

*30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस पर देहरादून में होगा भव्य कार्यक्रम सम्मान समारोह का आयोजन

ये भी पढ़ें:  फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव भी पास किया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।

प्रदेशभर में बढ़ते घटनाक्रमों पर जताई चिंता प्रदेश हित की खबरों को बताया प्राथमिकता।

*बैठक में पत्रकारों ने* प्रदेश में घट रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश हित की खबरों को प्राथमिकता से दिखाया जाएगा। साथ ही सभी सदस्यों से पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की अपील की गई,बैठक में ऋषिकेश विकासनगर टिहरी उत्तरकाशी रूद्रप्रयाग मसूरी के डिजिटल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर काम करने वाले पत्रकार शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed