September 11, 2026

फिलफोट पब्लिक स्कूल में “इंजीनियरिंग हार्मनी बिटवीन टेक्नोलॉजी एंड नेचर” विषय पर कॉन्फ्रेंस आयोजित

0
IMG-20260805-WA0137

फिलफोट पब्लिक स्कूल में “इंजीनियरिंग हार्मनी बिटवीन टेक्नोलॉजी एंड नेचर” विषय पर कॉन्फ्रेंस आयोजित

 

देहरादून। फिलफोट पब्लिक स्कूल के वेक्टिस क्लब द्वारा शनिवार, 1 अगस्त 2026 को “इंजीनियरिंग हार्मनी बिटवीन टेक्नोलॉजी एंड नेचर” विषय पर एक प्रेरणादायी कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन किया गया।

कॉन्फ्रेंस के चीफ गेस्ट प्रसिद्ध समाजसेवी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित अनूप नौटियाल रहे। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में तकनीकी प्रगति और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सतत विकास की सोच अपनाने तथा प्रकृति के संरक्षण के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा 'कॉलेज के टशनबाज' का जोश

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा “इंजीनियरिंग हार्मनी बिटवीन टेक्नोलॉजी एंड नेचर” विषय पर दी गई विशेष प्रेजेंटेशन रही, जिसमें उन्होंने टेक्नोलॉजी और पर्यावरणीय स्थिरता के समन्वय के लिए नवाचारपूर्ण विचार एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने “द हार्वेस्ट ऑफ टुमॉरो” शीर्षक से एक प्रभावशाली स्किट प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण तथा टेक्नोलॉजी के जिम्मेदार उपयोग का सशक्त संदेश दिया।

ये भी पढ़ें:  ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला: एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर अजीत राणा एवं डायरेक्टर रूचिका राणा के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल अनीता रावत के सहयोग में संपन्न हुआ। कॉन्फ्रेंस का समन्वयन एस. आर. सभरवाल ने किया, जबकि विद्यालय के मैनेजर गगनदीप सिंह ने पूरे आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने में वेक्टिस हाउस के इंचार्ज अंकित जदली एवं गगन कुमार, हेड गर्ल मोलश्री राणा, हेड बॉय अर्नव बडोनी तथा वेक्टिस क्लब के कैप्टन आयुष थपलियाल एवं हृदय पंत की विशेष भूमिका रही।

ये भी पढ़ें:  डॉ. शक्ति सिंह बर्त्वाल को महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक की जिम्मेदारी

कार्यक्रम में दिव्या वर्मा, अदिति वर्मा, अंशिका परमार, ओम कंडेरी, स्वाति राणा, वैष्णवी डिमरी, पार्थ पारिजात घिल्डियाल, देव बहुगुणा, हृग प्रताप, सारांश, अर्नित नेगी, सौम्या बहुगुणा एवं दीपक ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

प्रेजेंटेशन टीम में प्रांजल जगूरी, आयुष्मान रावत एवं ईशान नौटियाल शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ऐसे भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया, जहाँ टेक्नोलॉजी और नेचर के बीच संतुलित एवं सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व स्थापित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed