September 11, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार हेम भट्ट के परिवार से की मुलाकात, पुलिस अधिकारियों को दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

0
IMG-20260528-WA0175

हेम भट्ट प्रकरण: सीएम धामी का भरोसा – ‘तथ्यों के आधार पर मिलेगा न्याय’, निष्पक्ष जांच के दिए सख्त निर्देश

 

_28 मई को सीएम आवास में हुई मुलाकात, 23 मई को पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल; पूर्व सीएम समेत कई नेताओं ने जताया विरोध_

 

पत्रकार हेम भट्ट प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाते हुए निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में तथ्यों के आधार पर उचित कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

बुधवार 28 मई की सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास में हेम भट्ट ने परिवार सहित सीएम से भेंट की। लगभग आधे घंटे चली इस महत्वपूर्ण वार्ता में हेम भट्ट ने मजबूती से अपनी बात रखी और न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से सुनने के बाद पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा 'कॉलेज के टशनबाज' का जोश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने STF SSP अजय सिंह को फोन पर आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी उपस्थित रहे। बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। हेम भट्ट ने कहा कि वार्ता के बाद परिवार को न्याय की आस जगी है।

वार्ता के बाद हेम भट्ट अपने परिवार के साथ खटीमा के लिए रवाना हो गए, जो उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। अब सरकार की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक विवरण की प्रतीक्षा है। इसके बाद हेम भट्ट भी आगे की जानकारी साझा करेंगे।

ये भी पढ़ें:  ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला: एबीडीओ को मिला प्रमोशन, विकासखंडों को मिले बीडीओ

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 23 मई को दून पुलिस ने सुबह 4 बजे पत्रकार हेम भट्ट को घर से उठा लिया था। उन पर ईनामी अपराधी प्रदीप सकलानी से संबंध होने का आरोप लगाया गया था। लगभग 12 घंटे की पूछताछ और पत्रकारों के विरोध के बाद हेम भट्ट को छोड़ा गया था।

इस कार्रवाई पर सवाल उठते ही हेम भट्ट ने मानवाधिकार आयोग से शिकायत की। इसी बीच पत्रकारों के एक दल ने डीजी सूचना बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर हेम भट्ट को न्याय दिलाने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें:  Big breaking:UKSSSC भर्ती घोटाले की जांच में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व सीएम के पीएस के यहां छापेमारी

राजनीतिक गलियारों में गूंज

इस प्रकरण पर पुलिस की कार्रवाई पर गहरे सवाल उठे थे। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा विधायक अरविंद पांडे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया था।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा – *”पत्रकार हेम भट्ट को न्याय मिलेगा!”*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed