March 17, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास में मनाया करवा चौथ उत्सव

0
IMG-20251011-WA0005-scaled.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास में मनाया करवा चौथ उत्सव 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का व्रत पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री दंपत्ति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

electronics

 

ये भी पढ़ें:  प्रदेश में व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण के लिए (SOP) जारी, चारधाम यात्रा के लिए सरकार की पूरी तैयारी, मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने दी जानकारी

रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर गीता धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधि विधानपूर्वक करवा चौथ के व्रत का समापन किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं | मुख्यमंत्री ने कहा कि *“करवा चौथ भारतीय नारी की अटूट आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक पर्व है। यह पर्व पारिवारिक जीवन में विश्वास, प्रेम और एकता के सूत्र को और अधिक मजबूत करता है। हमारी संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है और करवा चौथ जैसे पर्व हमारे सांस्कृतिक जीवन की सुंदर परंपरा को जीवंत रखते हैं।”*

 

ये भी पढ़ें:  श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा दूनवासियों का तांता

 

मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed