October 28, 2026

मुख्यमंत्री से अध्यक्ष संघर्ष समिति बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारियों ने भेंट कर सौंपा विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन –

0
RAIBAR PAHAD KA

मुख्यमंत्री से अध्यक्ष संघर्ष समिति बार एसोसिएशन देहरादून के पदाधिकारियों ने भेंट कर सौंपा
विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन

electronics

*मुख्यमंत्री ने दिया बार एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन*

*अधिवक्ताओं की समस्याओं के सामधान के लिये अधिवक्ताओं एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की समिति की जाएगी गठित

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से अध्यक्ष संघर्ष समिति बार एसोसिएशन श्री प्रेमचंद शर्मा एवं अध्यक्ष बार एसोसिएशन देहरादून श्री मनमोहन कंडवाल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने नए जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं हेतु आवंटित भूमि पर तथा पुराने जिला जजी परिसर की भूमि अधिवक्ताओं के पक्ष में आबंटित करने व दोनों स्थानों पर सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के चैंबरों के निर्माण कराए जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण और धामी सरकार

मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारी को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आपसी वार्तालाप एवं विचार-विमर्श से ही समस्याओं का समाधान हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में हम सबको सहयोगी बनना होगा राज्य आंदोलन के वे स्वयं साक्षी रहे हैं, इसमें अधिवक्ताओं का भी योगदान रहा है। हम सबको राज्य के वित्तीय संसाधनों पर भी ध्यान देना होगा।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता और हैंड हाइजीन बेहद जरूरी

मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं से अपना आंदोलन समाप्त करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि इस संबंध में समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन और अधिवक्ताओं की समिति गठित की जाए, इसमें किसी आर्किटेक्ट को भी शामिल कर कोई सर्वमान्य हल निकल जाने के प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत आख्या एवं समस्याओं के समाधान से संबंधित बिंदुओं को कैबिनेट में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए राज्य सरकार भी आर्थिक सहयोग करेगी उन्होंने अधिवक्ताओं से सांसदों एवं विधायक गणों से भी सहयोग की मांग का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे स्वयं भी पहल करेंगे। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सभी पदाधिकारी संतुष्ट नजर आए तथा मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।

ये भी पढ़ें:  अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील

इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगौली, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के साथ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता राजबीर सिंह बिष्ट, मनमोहन लाम्बा, चन्द्रशेखर तिवारी, राजीव शर्मा, राजेश कुमार आर्य, अनुज शर्मा, अनिल पंडित, रंजन सोलंकी, व भानू प्रताप सिसोदिया उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *