October 12, 2026

बड़ी खबर: उत्तराखंड समेत इन राज्यों के राज्यपालों की हुई नियुक्ति

0
IMG-20261012-WA0116

 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न राज्यों में राज्यपालों की नियुक्तियों  की घोषणा की है। जारी जानकारी के अनुसार, सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित नियुक्तियों के मुताबिक, ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल और डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों के बाद संबंधित राज्यों में राजभवन की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। राज्यपालों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

ये भी पढ़ें:  जनता के द्वार पहुंच रही धामी सरकार, चम्पावत के बाद अब हरिद्वार में होगी कैबिनेट बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed