August 9, 2026

बड़ी खबर:संदिग्ध मौत मामले की CBCID करेगी जांच शिक्षिका सृष्टि कंडारी प्रकरण में शासन के आदेश जारी, सीएम के निर्देश पर जांच सौंपी गई

0
FB_IMG_1785420636015

संदिग्ध मौत मामले की CBCID करेगी जांच
शिक्षिका सृष्टि कंडारी प्रकरण में शासन के आदेश जारी, सीएम के निर्देश पर जांच सौंपी गई

देहरादून, 3 अगस्त। शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच अब सीबीसीआईडी (CBCID) करेगी। उत्तराखंड शासन ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी शासनादेश के अनुसार, टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंगोली, विकासखंड कीर्तिनगर निवासी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की 29 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच सीबीसीआईडी से कराए जाने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन


शासन के अपर सचिव तृप्ति भट्ट द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की ओर से की गई मांग और मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने विस्तृत विचार-विमर्श के बाद जांच सीबीसीआईडी को सौंपने का फैसला लिया है। पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच शीघ्र प्रारंभ कराई जाए तथा जांच आख्या यथाशीघ्र शासन को उपलब्ध कराई जाए।
मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपे जाने के बाद अब पीड़ित परिवार सहित आमजन की निगाहें जांच की निष्पक्षता और न्यायिक परिणाम पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *