September 6, 2026

शिक्षा और खेल, दोनों से हो रहा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास: त्रिवेन्द्र

0
IMG-20260407-WA0017

शिक्षा और खेल, दोनों से हो रहा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास: त्रिवेन्द्र

 नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक एवं सकारात्मक परिवर्तन 

यह नीति विद्यार्थियों के समग्र विकास, कौशल उन्नयन एवं आधुनिक, रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण  

आज गुरु तेग बहादुर जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत  गुरू राम राय इण्टर कॉलेज, मथुरावाला में आयोजित सत्र 2026–27 के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा नवनिर्मित कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर धर्मपुर विधायक  विनोद चमोली एवं प्रधानाचार्य  दिनेश डोबरियाल उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सीएम आवास कूच से पहले भाजपा का बड़ा दांव, मकवाना को NCSK की कमान

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रावत ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं विजनरी नेतृत्व में लागू राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक एवं सकारात्मक परिवर्तन परिलक्षित हो रहे हैं। यह नीति विद्यार्थियों के समग्र विकास, कौशल उन्नयन एवं आधुनिक, रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ये भी पढ़ें:  सीएम आवास कूच से पहले भाजपा का बड़ा दांव, मकवाना को NCSK की कमान

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यालयों में खेल गतिविधियों को भी विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। हाल ही में आयोजित देशव्यापी सांसद खेल महोत्सव में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से स्कूली विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी इस तथ्य का स्पष्ट प्रमाण है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों के प्रति भी विद्यार्थियों में उत्साह एवं जागरूकता निरंतर बढ़ रही है, जो उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  सीएम आवास कूच से पहले भाजपा का बड़ा दांव, मकवाना को NCSK की कमान

 

सांसद  रावत ने मां सरस्वती से प्रार्थना करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें ज्ञान एवं संस्कार के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक  मुकेश कोली, पूर्व राज्यमंत्री  खेम पाल सहित विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed