February 24, 2026

बिरणी आंखी फिल्म का पोस्टर टीजर का कोटद्वार में विमोचन

0
IMG-20260105-WA0029(1)

बीते 3जनवरी को बिरणी आंखी, गढवाली फिल्म का पोस्टर, टिजर सॉन्ग कोटद्वार के एक होटल में रिलीज हुआ है। जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री राजेंद्र अन्थवाल, राज्यमंत्री ऋषि कंडवाल, कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता रंजना रावत, जिला सूचना अधिकारी पौड़ी योगेश पोखरियाल और रिखणीखाल के जिला पंचायत सदस्य अरुण शाह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ये फिल्म आगामी 16 जनवरी 2026 को उत्तराखण्ड के अपने और पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म “वीडियोज अलार्म” पर रिलीज होगी। बिरणी आंखी फिल्म के निर्माता है  दीपक देव सागर, इसके निर्देशक है फैसल सैफी। मुख्य कलाकारो में कोटद्वार के सूरज कोटनाला, शिवानी भटट, अंशूल भारद्वाज है, अन्य कलाकारो सूरज सिंह रौतेला, उषा रौतला, पखेन्द्र रावत, सरोज रावत, माल्ती गौड़, ऋतु ध्यानी, ईशा जखमोला, सरोज रावत, संजीव संकल्प, सुभाष राणा, यशोधर डबराल, संजना गुसांई, स्वाति नेगी, शगुन नेगी स्क्रिप्ट राइटर है, सुरेन्द्र भगत जगदीश ने संगीत लिखा है, आवाज दी है कौसर सैफी, अंकित शाह, काजल, शैलेश कल्याण ने। वीडियोज अलार्म OTT को रिलीज हुए 5 माह हो चुके है जो उत्तराखंड का अपना पहला OTT प्लेटफॉर्म है। इस ओटीटी पर अब तक असगार, मीठी मां कु आर्शीवाद फिल्म देखी जा सकती है, जिसमें आने वाले दिनों में आपको और भी कई नई फिल्म देखने को मिलेगी। वीडियोज अलार्म OTT के फाउंडर श्री वैभव गोयल जी है, एमडी वीडियोज अलार्म एप, आपके एनरॉयड टीवी पर भी उपलब्ध है, “कलर्ड चैकर्स फिल्मस एंड एंटरटेनमेंट” नाम से

कार्यक्रम में वीडियोज अलार्म OTT के फाउंडर वैभव गोयल ने बताया कि इस ओटीटी चैनल को 18 देशों में देखा जा रहा है, जिन तक उत्तराखंड की बोली भाषा, संस्कृति, वेश भूषा पहुंच रही है। और दूर दराज के पहाड़ों में भी लोग इस OTT चेनल को देख रहे है।

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राजेंद्र अन्थवाल ने कहा कि कोटद्वार के कलाकारों को पहली बार OTT प्लेटफॉर्म पर मौका मिला है जो बड़ी उपलब्धि है, और आगे भी इसी तरह से कोटद्वार की प्रतिभाओं को मौका मिलते रहना चाहिए।

 

इस फिल्म की शूटिंग कोटद्वार के निकट के क्षेत्रों के साथ ही दुगड्डा, लैंसडाउन, आमसौड, फतेहपुर और दिल्ली में की गई है। फिल्म की थीम का कहना है कि हमारी ओटीटी के द्वारा घर-घर पहुंचेगी और दर्शक घर बैठे इसका लुत्फ उठा सकेंगे, यह पहली ऐसी फिल्म देने जा रही है जो थियेटर पर नहीं लगेगी। वीडियोज अलार्म का विजन है, उत्तराखण्ड की फिल्म इंडस्ट को देश विदेश में प्रमोट करना। इस फिल्म को मोशन फिल्म फैक्ट्री द्वारा बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed