November 18, 2026

बड़ी खबर: कल अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

0
dhamiyogi1-1698760524

बड़ी खबर:  कल अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को उत्तराखंड के अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं. प्रस्तावित दौरे के दौरान वे एक निजी समारोह में भाग लेंगे, साथ ही यमकेश्वर क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में शामिल होने की भी संभावना है. प्रशासनिक स्तर पर दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, हालांकि अंतिम कार्यक्रम की औपचारिक पुष्टि अभी शेष है.

जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल का योगी आदित्यनाथ के जीवन से विशेष संबंध रहा है. उन्होंने इसी विद्यालय से कक्षा 9 की पढ़ाई की थी. ऐसे में कॉलेज परिसर में नवनिर्मित कक्षों के लोकार्पण का यह कार्यक्रम उनके लिए भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और विद्यालय प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है.

ये भी पढ़ें:  दुखद खबर:गूलर बस हादसे ने दहलाया उत्तराखंड, आठ यात्रियों की मौत, 26 घायल; कई राज्यों के लोग थे सवार, पीएम, सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म पौड़ी गढ़वाल जनपद के यमकेश्वर विकासखंड स्थित पंचूर गांव में हुआ था. उनकी प्रारंभिक शिक्षा पंचूर के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक हुई. इसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई जूनियर हाई स्कूल बिथ्याणी से की. कक्षा 9 की पढ़ाई जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में करने के बाद उन्होंने कक्षा 10 की शिक्षा खाड़ी हाई स्कूल, नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल) से पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए वे ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने भरत मंदिर इंटर कॉलेज से कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई की. स्नातक की शिक्षा उन्होंने कोटद्वार महाविद्यालय से प्राप्त की.

ये भी पढ़ें:  इगास महोत्सव में लोकगायक मंगलेश डंगवाल की प्रस्तुतियों से सजेगी सांस्कृतिक संध्या, रस्साकशी और भैला खेल होंगे मुख्य आकर्षण

स्थानीय प्रशासन स्थिति पर बनाए हुए है नजर

प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा और लॉजिस्टिक तैयारियां की जा रही हैं. यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्रों में हेलिपैड तैयार किए जा रहे हैं, ताकि हवाई मार्ग से आवागमन सुचारू रूप से किया जा सके. संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. यदि यह दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार होता है, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपने पैतृक क्षेत्र में आगमन स्थानीय लोगों और शिक्षा जगत के लिए खास अवसर माना जाएगा.

ये भी पढ़ें:  फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed