November 17, 2026

बड़ी खबर:आखिरकार आ ही गया कांग्रेस की कार्यकारिणी का शुभ मुहूर्त, गोदियाल की टीम घोषित

0
IMG-20260806-WA0235

आखिरकार आ ही गया कांग्रेस की कार्यकारिणी का शुभ मुहूर्त, गोदियाल की टीम घोषित

उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नई कार्यकारिणी और समितियों का गठन

कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद कार्यकारिणी के साथ मैनिफेस्टो, अनुशासन, एसआईआर और चार्जशीट समितियों का हुआ गठन, नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू


देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने नई प्रदेश कार्यकारिणी और विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद जारी आदेश में नई कार्यकारिणी के साथ पांच प्रमुख समितियों का गठन किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

ये भी पढ़ें:  फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी


नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, करण माहरा, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन सहित कई नेताओं को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें:  नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा


इसके साथ ही पार्टी ने मैनिफेस्टो समिति का गठन करते हुए भुवन कापड़ी को अध्यक्ष और डॉ. प्रेम बहुखंडी को संयोजक बनाया है। अनुशासन समिति की कमान विक्रम सिंह नेगी को सौंपी गई है, जबकि एसआईआर समिति के अध्यक्ष मनोज रावत बनाए गए हैं। वहीं चार्जशीट समिति का अध्यक्ष करण माहरा को नियुक्त किया गया है।


एआईसीसी ने उत्तर प्रदेश प्रभारी से संबद्ध छह नए एआईसीसी सचिवों की भी नियुक्ति की है। साथ ही पूर्व में कार्यरत छह सचिवों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:  उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था


पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नए संगठनात्मक ढांचे के माध्यम से कांग्रेस आगामी राजनीतिक और चुनावी गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगी। नई कार्यकारिणी और समितियों के गठन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed