October 23, 2026

देश की समस्त बहन-बेटियां मेरी बहन-बेटियों के समान: गिरधारी लाल शाहू

0
IMG-20260102-WA0015

 

देश की समस्त बहन-बेटियां मेरी बहन-बेटियों के समान: गिरधारी लाल शाहू

देहरादून:- (01 जनवरी 2025) मैं समस्त देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

मुझे जानकारी मिली है कि विगत दिवस सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट क्षेत्र में हुए माताओं-बहनों व बुजुर्गों के स्वागत समारोह में मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल जी के आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल हुआ था। उस दौरान अपने संबोधन में मेरे द्वारा हास्यप्रद के रूप में अपने मित्र की शादी पर चर्चा की। जिसे मेरे विरोधियों व कॉंग्रेस पार्टी के द्वारा तोड़ मरोड़कर व गलत तरीके से समाज मे पेश किया जा रहा है जो की गलत व निराधार है।

ये भी पढ़ें:  अब गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी भी समझेगा AI

जहां तक बेटियों के सम्मान की बात है मेरे द्वारा प्रतिवर्ष बरेली में श्री रामलीला में 101 निर्धन बेटीयों की शादी करता हूँ व लंबे समय से करवाता आ रहा हूँ और अपनी श्रद्धा से उन बेटियों की शादी में सहयोग करता हूँ।

ये भी पढ़ें:  राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

मैं सोमेश्वर विधानसभा सहित समस्त प्रदेश व देश की बेटियों का देवी के समान सम्मान व स्वागत करता हूँ।

विरोधियों द्वारा मेरे संबोधन को तोड़मरोड़ कर पेश करके लाभ लेना चाहती है।
फिर भी अगर मेरी बात से किसी व्यक्ति को ठेस पहुची हो या बुरा लगा हो तो मैं उन सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *