August 28, 2026

होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़

0
IMG-20260302-WA0009

होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़

साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित होली मिलन समारोह में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी करीब साढ़े तीन घंटे तक होल्यारों से घिरे रहे, मुख्यमंत्री ने हर किसी से आत्मीय भेंट कर होली की खुशियां बांटी।

ये भी पढ़ें:  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने स्वाइन फ्लू के उपचार को कसी कमर

होली मिलन समारोह के लिए प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों से भी लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, राजनीति, शासन, प्रशासन, समाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों के साथ ही, कर्मचारी, मीडिया कर्मी और आम लोगों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंटकर उन्हें होली की शुभकानाएं दी। इसमें युवाओं और माताओं- बहनों की भी अच्छी खासी संख्या थी। सभी ने मुख्यमंत्री को रंग लगाते हुए, उन्हें होली की बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब साढे तीन घंटे तक खडे खडे हर किसी से मिलते रहे। देर शाम तक मुख्यमंत्री आवास, होली की उमंग में डूबा रहा। इससे पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीयता के साथ होली खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *