May 27, 2026

16 साल की नाबालिक छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, 11 दिन बाद धूम धाम से किया नामकरण

0
IMG-20260227-WA0008

16 साल की नाबालिक छात्रा ने दिया नवजात को जन्म, 11 दिन बाद धूम धाम से किया नामकरण

 

रुद्रप्रयाग। जिले में एक हैरत करने वाला मामला सामने आया है, यहाँ 16 साल की नाबालिक 9वीं की छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पथरी की शियकत को लेकर परिजन नाबालिक छात्रा को रुद्रप्रयाग के कई अस्पताल में ले गए। अंततः श्रीनगर बेस चिकित्सालय में छात्रा के अल्ट्रासाउड के बाद डाॅक्टरों ने उसे गर्भवती होना बताया, जिसके बाद यहाँ छात्रा ने एक नवजात कन्या को जन्म दिया है। अस्पताल प्रबन्धन ने इसकी जानकारी बाल कलण समिति को दी।

ये भी पढ़ें:  25 साल बाद भी अपने अधिकारों के लिए छटपटा रहा उत्तराखंड: जगदीश ममगाईं

 

बाल कल्याण समिति द्वारा नवजात शिशु को स्पेशल एडब्शन एजेंसी रुद्रप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया। आज 11वें दिन स्पेशल एडब्शन एजेंसी, बाल कल्याण समिति रूद्रप्रयाग, वन स्टाॅप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन ने मिलकर बच्ची का नामकरण संस्कार पूरे हिन्दू रिति रिवाज के साथ किया। फिलहाल बच्ची स्पेशल एडब्शन एजेंसी की देखरेख में है। दो माह बाद भारत सरकार द्वारा संचालित कारा पोर्टल के माध्यम से एडब्शन की कार्यावाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें:  राजधानी दिल्ली में गूंजा अपनी गणना अपने गांव का नारा

 

दूसरी तरफ नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले खिलाफ अब तक कोई कार्यावाही नहीं हो पाई है। सूत्रों की माने तो नाबालिक छात्रा ने अब तक दुष्कर्म करने वाले के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *