राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में मर्तोलिया का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़प



राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में मर्तोलिया का प्रदर्शन, पुलिस से तीखी झड़प
दलितों और वंचितों की आवाज उठाने पर राहुल गांधी को निशाना बनाना लोकतंत्र का अपमान: विजय सिंह मर्तोलिया
देहरादून। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर के विरोध में कपकोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार विजय सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई।
विजय सिंह मर्तोलिया ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई करने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में हुई सभा के बाद कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे। इसके बाद उनके खिलाफ उत्तराखंड में एफआईआर दर्ज की गई, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंताजनक है।
मर्तोलिया ने कहा कि “दलितों और वंचितों की आवाज उठाने पर राहुल गांधी को निशाना बनाना लोकतंत्र का अपमान है। एफआईआर और मुकदमों की धमकी से कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और राहुल गांधी की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्याय और कथित तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी। मर्तोलिया ने मांग की कि कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा तत्काल खारिज किया
