August 25, 2026

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा, अस्पताल में किया भर्ती 

0
IMG-20260623-WA0010

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा, अस्पताल में किया भर्ती 

 

देहरादून: राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित सिटी बस ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को बुरी तरह रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

ये भी पढ़ें:  पहाड़, मैदान, गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसार की बहनों का उमड़ा जोगेंद्र पुंडीर ‘भया’ के लिए प्यार, कार्यक्रम में दूर दूर से पहुंची बहनें सात से आठ हजार

 

सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल (कोरोनेशन और दून अस्पताल) में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: शहीदों की गांवों में लगेंगी मूर्तियां, उपनल कर्मियों को समान काम-समान वेतन का रास्ता साफ

 

 

चश्मदीदों के अनुसार, सिटी बस काफी तेज रफ्तार में थी। मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण बस सीधे सड़क किनारे बने फुटपाथ और वहां खड़े राहगीरों पर चढ़ गई। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं ड्राइवर नशे में तो नहीं था या बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में सिटी बसों की बेलगाम रफ्तार को लेकर भारी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed