July 28, 2026

केशव नेगी के लिए एकजुट हुआ उत्तराखंड! धामी, त्रिवेंद्र, हरीश, बलूनी और गोदियाल एक सुर में”

0
IMG-20260607-WA0020

शेफ केशव नेगी मामले में सियासत से ऊपर उठी एकता, धामी-त्रिवेंद्र-हरीश-बलूनी-गोदियाल एक मंच पर

केशव नेगी के लिए एकजुट हुआ उत्तराखंड! धामी, त्रिवेंद्र, हरीश, बलूनी और गोदियाल एक सुर में”

 केशव नेगी के लिए दिल्ली तक पहुंची धामी की आवाज, निष्पक्ष जांच की मांग 

 

 

देहरादून। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta से फोन पर बातचीत कर निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें:  अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।

ये भी पढ़ें:  मन की बात’ के 136वें संस्करण का हुआ सामूहिक श्रवण, संगठन की मजबूती और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बातचीत कर परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार देशभर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ मजबूती से खड़ी है।

गौरतलब है कि मालवीय नगर स्थित एक होटल में हुई भीषण आग की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने होटल में कार्यरत शेफ केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। वहीं परिजन और विभिन्न जनप्रतिनिधि यह मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें:  सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर:भाजपा में बड़े संगठनात्मक बदलाव की सुगबुगाहट, चुनाव से पहले मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष

इससे पहले सांसद Trivendra Singh Rawat और Anil Baluni भी दिल्ली पुलिस आयुक्त से बातचीत कर केशव नेगी को न्याय दिलाने की मांग उठा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed