April 30, 2026

धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म इन 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर

0
FB_IMG_1769227905822

धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म इन 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर

 

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है।

कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर

परिवहन विभाग में पर्यवेक्षक और सिपाहियों की वर्दी तय
कुंभ मेले में 1 करोड़ तक के कार्य मेला अधिकारी करेंगे स्वीकृत, 5 करोड़ तक के कार्य गढ़वाल आयुक्त को अधिकार, उससे ऊपर शासन स्तर पर मंजूरी
कुंभ मेले में 1 करोड़ रुपए तक के कार्य मेला अधिकारी स्वीकृत कर सकते हैं, 5 करोड़ तक के कार्य गढ़वाल आयुक्त स्वीकृत कर सकते हैं, उससे अधिक शासन स्तर पर होंगे स्वीकृत
आबकारी नीति के 6% प्रावधान को राज्यकर विभाग ने अपनाया
परिवहन विभाग को 250 बसों की खरीद को कैबिनेट ने दी मंजूरी
GST कम होने के चलते 100 की बजाय 109 बसें खरीदने का फैसला
वन दरोगा और वन आरक्षी की आयु सीमा में बदलाव
वन दरोगा की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष की गई, वन आरक्षी की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय
D श्रेणी के ठेकेदारों के कार्य की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 1.50 करोड़
वन क्षेत्र की सीमा पर मधुमक्खी पालन नीति को मंजूरी, इससे स्थानीय आय बढ़ेगी और मानव-हाथी संघर्ष में कमी आएगी
मदरसों के लिए नई व्यवस्था लागू, कक्षा 1 से 8 तक के 452 मदरसों को जिला स्तर से मान्यता, कक्षा 9 से 12 के करीब 52 मदरसों को उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेनी होगी
कार्मिक विभाग में प्रतीक्षा सूची 1 वर्ष तक ही मान्य होगी
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत विशेष शिक्षा शिक्षकों के लिए नई नियमावली को मंजूरी
सहायक अध्यापक के 62 पदों के लिए सेवा नियमावली को मंजूरी
PWD में JE भर्ती से जुड़े मामले में 6 पद सृजन को मंजूरी
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना अब 21 अशासकीय कॉलेजों में भी लागू होगी

ये भी पढ़ें:  देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक में किन्नरों को बधाई दी जाने वाली राशि की गई निर्धारित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed