March 28, 2026

बड़ी खबर: धीरे से लगा भाजपा को जोर का झटका,6 दिग्गजों ने पहना 24 अकबर रोड़ में कांग्रेस का पटका

0
IMG-20260328-WA0111

बड़ी खबर: धीरे से लगा भाजपा को जोर का झटका,6 दिग्गजों ने पहना 24 अकबर रोड़ में कांग्रेस का पटका

 

देहरादून: उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में शनिवार को पार्टी के 24 अकबर रोड, पर पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत ,उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उत्तराखंड भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है।आज का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए खास रहा है। राज्य के 6 बड़े चेहरो ने कांग्रेस में जॉइनिंग की है। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी में जॉइनिंग करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, घनसाली विधानसभा से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य,रुड़की के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरव गोयल समेत मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, लाखन सिंह नेगी शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि आज भाजपा नेताओं के कांग्रेस का दामन थामने से राज्य में स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा के दिन अब लद चुके हैं। भाजपा के नेता भी अब मानने लगे हैं कि यह जहाज अब डूबने वाला है, और कांग्रेस पार्टी 2027 में राज्य के भीतर सरकार बनाने जा रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस को प्रदेश की जनता का अपार स्नेहा मिल रहा है, इसीलिए आज भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा की नीतियों से जनता का मोह भंग हो रहा है उसे देखते हुए अब भाजपा के नेताओं का भी पार्टी से मोहभंग होता जा रहा है, और उनका विश्वास कांग्रेस पार्टी की रीतियों और नीतियों में बढ़ गया है। इसलिए इन नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है। पार्टी ने आज सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत किया, उससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। यह भाजपा के नेताओं के पार्टी में शामिल होने की पहली खेप है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के और भी वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  रुद्रप्रयाग विधानसभा बच्छणस्यूँ पट्टी के झुंडोली गांव में सोलर फेंसिंग का शुभारंभ, मातृशक्ति और किसानों को मिली बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed