August 26, 2026

शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल उत्तरकाशी में उत्तराखण्ड रजत उत्सव का शुभारंभ

0
IMG-20251223-WA0010

 

शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल उत्तरकाशी में उत्तराखण्ड रजत उत्सव का शुभारंभ

उत्तरकाशी में उत्तराखण्ड रजत उत्सव का शुभारंभ:बच्चों-महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, डिजिटल प्रदर्शनी भी शुरू

उत्तरकाशी, 22 दिसंबर 2025: देवभूमि उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जोशियाड़ा पार्किंग, उत्तरकाशी में तीन दिवसीय उत्तराखंड रजत उत्सव का शुभारंभ हुआ। यह उत्सव 22 से 24 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा को समर्पित करना और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा

 

उत्सव के पहले दिन सुबह ड्राइंग, नृत्य और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को ड्राइंग किट और रंगोली के रंग उपलब्ध कराए गए। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन संजय सिंह राणा, वीरेंद्र भंडारी और शैलेंद्र अमोली ने किया।

गंगोत्री के  विधायक सुरेश चौहान ने उत्तराखंड रजत उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने एक डिजिटल प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीक, इंटरएक्टिव गेम्स और डिजिटल माध्यमों से उत्तराखंड की विकास यात्रा को दर्शाया गया है। मुख्य अतिथि के साथ डीजी सूचना, जिलाधिकारी और दर्जा राज्य मंत्री ने भी विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड के Gen-Z) बना रहे हैं गढ़वाली फिल्म एकुली पराण,आज हुआ टाइटल पोस्टर रिलीज

सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार अजय भारती और उनके समूह ने लोकनृत्य-संगीत प्रस्तुत किया। नृत्यांगन ग्रुप ने गंगा स्वच्छता पर आधारित नृत्य नाटिका के माध्यम से एक सशक्त संदेश दिया। इस दौरान साहित्यकार महावीर रवांल्टा, समाजसेवी राम सिंह राणा, गंगोत्री फिजिकल एकेडमी के चंद्रमोहन सिंह पंवार और पर्यावरणविद् सुरेश भाई को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने कैंट विधानसभा में किया जनसंपर्क

आयोजकों ने बताया कि अगले दो दिनों में बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जारी रहेंगी। सांस्कृतिक संध्या में अजय भारती और उनका समूह, हिल फाउंडेशन डांस अकादमी और लोकप्रिय लोकगायिका श्वेता महारा अपनी प्रस्तुतियाँ देंगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, दर्जा राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुराज विद्वान, अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed