May 27, 2026

गुंडा एक्ट में बेटों पर केस, जिला बदर तक होगी कार्रवाई – Sainyadham Express

0
RAIBAR PAHAD KA

गुंडा एक्ट में बेटों पर केस, जिला बदर तक होगी कार्रवाई

electronics

विधवा मां की गुहार पर डीएम ने दिखाई सख्ती

देहरादून। भागीरथपुरम, बंजारावाला निवासी विधवा विजयलक्ष्मी पंवार ने अपने दो बिगड़ैल बेटों से परेशान होकर जिलाधिकारी सविन बंसल से गुहार लगाई।
मां ने बताया कि दोनों बेटे नशे के आदी हैं, आए दिन मारपीट करते हैं और पैसों की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।

पीड़िता की व्यथा सुनते ही डीएम ने थाना व कचहरी की प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए गुंडा एक्ट, 1970 की विशेष शक्तियों का प्रयोग किया। और दोनों बेटों पर केस दर्ज कर नोटिस जारी कर दिया। यह जिला स्तर पर पहली बार है जब सीधे डीएम कोर्ट ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें:  राजधानी दिल्ली में गूंजा अपनी गणना अपने गांव का नारा

जांच में भी यह तथ्य सामने आया कि बेटों की हरकतों से मां का जीवन असुरक्षित है। डीएम ने दोनों बेटों को 26 अगस्त को पूर्वाह्न 10:30 बजे कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है, अन्यथा जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  25 साल बाद भी अपने अधिकारों के लिए छटपटा रहा उत्तराखंड: जगदीश ममगाईं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *