September 28, 2026

चुनाव है गोली चलती रहती हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट बोले ये मेरी आवाज नहीं AIकी है: देखें क्या बोले भट्ट – Sainyadham Express

0
IMG-20250815-WA0127.jpg

चुनाव है गोली चलती रहती हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट बोले ये मेरी आवाज नहीं Aiकी है: देखें क्या बोले भट्ट

electronics

 

उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 14 अगस्त को हुए चुनाव में भाजपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि, कुमाऊं की एक सीट पर हुए हंगामे ने सबका ध्यान खींचा, जब बेतालघाट में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग की। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में 6 गोलियां चलाई गईं, जिनमें से तीन गोलियां कमरे में कैद हो गईं। फायरिंग करने वाले व्यक्ति को भाजपा नेता का समर्थक बताया जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू

इस घटना के बाद एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते सुनाई दे रहे हैं कि “चुनाव में तो गोलियां चलती ही रहती हैं”। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है, जिसमें लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड को सही दिशा में ले जाना चाहते हैं।

 

ये भी पढ़ें:  दो माह पूर्व 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, अब तक नहीं निकाला

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण चुनावों का इतिहास रहा है, और इस तरह की घटनाएं राज्य की शांत छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अभी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का ही बताया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आवाज महेंद्र भट्ट की है या AI का इस्तेमाल करके बनाई गई है,वहीं आडियो वायरल होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का बयान सामने आया है भट्ट ने कहा किबोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट AI के माध्यम से किया जा रहा है दुष्प्रचार,
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले मेरी किसी व्यक्ति से नहीं हुई बात, इस प्रकरण की जांच हो, दोषी व्यक्ति को सजा मिले

ये भी पढ़ें:  दो माह पूर्व 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, अब तक नहीं निकाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *