September 22, 2026

देहरादून में कांग्रेस ने लहराया परचम, प्रीतम सिंह ने दिखाया दम ,भाजपा की हुई करारी हार – Sainyadham Express

0
IMG-20250814-WA0029.jpg

देहरादून में कांग्रेस ने लहराया परचम, प्रीतम सिंह ने दिखाया दम ,भाजपा की हुई करारी हार 

 

 

 

 

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को करारा झटका देते हुए दोनों अहम पद अपने नाम कर लिए।

electronics

 

ये भी पढ़ें:  चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के PRO बने दिनेश रावत और विनोद नैनवाल

अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की सुखविंदर कौर ने भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी और दो बार की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी मधु चौहान को को हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

 

उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। इस जीत के साथ जिला पंचायत में कांग्रेस का दबदबा और मजबूत हो गया है।

 

ये भी पढ़ें:  कनाडा में गूंजा भारत का राष्ट्रगान, उत्तम ने बढ़ाया तिरंगे का मान

अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 सदस्यों का समर्थन जरूरी था। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उनके पास पहले से ही बहुमत मौजूद था, जबकि भाजपा पूरे चुनाव अभियान के दौरान समीकरण साधने में लगी रही, लेकिन सभी रणनीतियां विफल हो गईं।

ये भी पढ़ें:  धामी के विजन से एमडीडीए ने बदली आईएसबीटी की सूरत, 27.50 करोड़ के कायाकल्प का काम अंतिम चरण में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *