May 17, 2026

देखें वीडियो:उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार बस ने 6 लोगों को रोंधा 2 शिक्षकों की मौत – Sainyadham Express

0
IMG-20250811-WA00691.jpg

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से 22 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. धनगढ़ी नाले के पास बरसाती नाले का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे छह लोगों को एक तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

electronics

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय धनगढ़ी नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी. लोग नाले का पानी कम होने का इंतजार कर रहे थे, इन्हीं में 6 लोग भी खड़े थे, जो अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए जलस्तर घटने का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में एक बस ने लोगों को रौंद दिया. प्रथम दृष्टया में हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होना माना जा रहा है, हालांकि इस संबंध में तकनीकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

हादसे में जान गंवाने वालों में दो शिक्षक शामिल हैं. मृतकों की पहचान सुरेंद्र सिंह पंवार (53 वर्ष) पुत्र बिशन सिंह पंवार, निवासी गंगोत्री विहार कनियां रामनगर के रूप में हुई है. सुरेंद्र सिंह पंवार हरणा में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे. वीरेंद्र शर्मा (42 वर्ष) पुत्र देवीदत्त शर्मा, निवासी मानिला विहार चोरपानी, रामनगर के रहने वाले थे, वे भी हरणा में शिक्षक के रूप में तैनात थे. दोनों शिक्षक रोजाना की तरह अपने घर से हरणा सल्ट पढ़ाने के लिए जा रहे थे.

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, इस घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी है. प्रथम दृष्टया बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही सही कारण स्पष्ट होगा.
मनीषा मारखान, तहसीलदार रामनगर

ये भी पढ़ें:  सूचना विभाग में हर शनिवार होगा 'नो व्हीकल डे'

हादसे में चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन भी शिक्षक बताए जा रहे हैं. घायलों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. ललित पांडे मोहान स्थित इंडियन मेडिसिन फार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IMPCL) में तैनात है. सत्य प्रकाश निवासी जसपुर, दीपक शाह निवासी मालधन, सुनील राज ये सभी शिक्षक थे, जो पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा क्षेत्र में पढ़ाने के लिए जा रहे थे. सभी घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत रामनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें:  विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सी0एम0ई0 कार्यक्रम का आयोजन

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि धनगढ़ी नाले के पास बरसात के मौसम में हर साल पानी का स्तर बढ़ने से खतरा बढ़ जाता है. वहीं मौत की सूचना पर मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें:  माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed