March 18, 2026

मनसा देवी मंदिर मार्ग हादसे के घायलों का कुशल चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा समुचित उपचार: त्रिवेन्द्र – Sainyadham Express

0
IMG-20250727-WA0054.jpg

मनसा देवी मंदिर मार्ग हादसे के घायलों का कुशल चिकित्सकों की देखरेख में चल रहा समुचित उपचार: त्रिवेन्द्र

हरिद्वार। आज मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कई श्रद्धालु हताहत हुए, जिसकी सूचना मिलते ही हरिद्वार के सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तुरंत सक्रिय हुए और सिटी हॉस्पिटल, हरिद्वार पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों से उपचार की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

electronics

सांसद श्री रावत ने कहा कि कुशल चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का समुचित उपचार चल रहा है। प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन पूरी तत्परता से राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, माँ मनसा देवी से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सभी घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।

सांसद रावत ने आश्वस्त किया कि इस संकट की घड़ी में हर पीड़ित परिवार के साथ हम पूरी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ खड़े हैं।

इस अवसर पर हरिद्वार विधायक  मदन कौशिक भी उनके साथ उपस्थित रहे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार का बड़ा एक्शन: सरकार ने आधी रात को इन अधिकारियों को दिया धीरे से जोर का झटका, ऊर्जा निगम में दौड़ा करंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed