September 19, 2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कन्या इंटर कॉलेज में सेवा, स्वच्छता और पौधरोपण का संदेश

0
IMG-20260917-WA0218

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कन्या इंटर कॉलेज में सेवा, स्वच्छता और पौधरोपण का संदेश

 

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र स्थित भगवती बालिका इंटर कॉलेज, बालपुर में सेवा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए वैदिक रीति-रिवाज से हवन-पूजन किया गया। इसके बाद कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर की सफाई के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाए।
इस अवसर पर जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश की सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हवन, स्वच्छता और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम समाज में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान तथा पर्यावरण संतुलन के आह्वान के साथ कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, पार्षद अंकित अग्रवाल, महिला मोर्चा की पदाधिकारी सुप्रिया डोभाल, विकास शर्मा, दिशा गुसाईं, निखिल राजपूत, राजेश रैना, गौतम नेगी, भगवान सिंह रावत, मनोजमा रावत, कविता चौहान, अमित चौधरी, रेखमणी गर्गी सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed