March 28, 2026

पंचायत चुनाव से बड़ी खबर राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया बड़ा फैसला – Sainyadham Express

0
ec7e9ef794c68f777f75a2bc90d9e501_original.webp.webp

पंचायत चुनाव से बड़ी खबर राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया बड़ा फैसला

electronics

राज्य निर्वाचन आयोग ने अब प्रदेश में पंचायत चुनाव से जुड़ा बड़ा निर्णय लिया है. आयोग ने सोमवार को सिंबल आवंटन की प्रक्रिया को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है. राज्य निर्वाचन आयोग को यह फैसला हाई कोर्ट के उस निर्णय के कारण लेना पड़ा है जिसमें निकाय और पंचायत क्षेत्र में दो जगह वोटर लिस्ट वाले लोगों पर चुनाव लड़ने को लेकर रोक लगाई गई है.

पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग से बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने अब सोमवार को 2 बजे तक सिंबल आवंटन की प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्णय लिया है. इस मामले पर राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि भी की है.

प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान हाई कोर्ट में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ऐसे लोगों पर चुनाव लड़ने की रोक लगाई गई थी जिनके निकाय और पंचायत दोनों ही क्षेत्र में वोटर लिस्ट में नाम हैं.

ये भी पढ़ें:  प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में गुरुवार को मंगलेश डंगवाल करेंगे महामाई का गुणगान 

खास बात यह है कि सोमवार को प्रदेश के 12 जिलों में आयोग द्वारा प्रत्याशियों को सिंबल आवंटन किया जाना है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद आयोग असमंजस में दिखाई दे रहा है. ऐसे में आयोग ने मौजूदा स्थितियों को देखते हुए फौरी तौर पर सिंबल आवंटन के लिए 2 तक रोक लगा दी है.

ये भी पढ़ें:  जिले में विकास कार्यों की निगरानी के लिए 11 मंत्रियों को दी जिम्मेदारी ,भरत सिंह चौधरी को चंपावत और चमोली की कमान

हाईकोर्ट में राज्य निर्वाचन आयोग ने एप्लीकेशन लगाकर पूर्व में लिए गए निर्णय पर अपना पक्ष लिखित रूप में भी रखा है. इस मामले में सोमवार को सुनवाई होनी है. राज्य निर्वाचन आयोग की नजर हाई कोर्ट की इसी सुनवाई पर है.

ये भी पढ़ें:  रुद्रप्रयाग विधानसभा बच्छणस्यूँ पट्टी के झुंडोली गांव में सोलर फेंसिंग का शुभारंभ, मातृशक्ति और किसानों को मिली बड़ी राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed